Box Office: तानाजी के आगे सब ढेर, अकेले कर ली इन 6 फ़िल्मों के बराबर कमाई
Tanhaji Vs Others At Box Office 7 फरवरी को मलंग और शिकारा रिलीज़ हुईं। मलंग ने पहले वीकेंड में 25.36 करोड़ का कलेक्शन किया है जबकि शिकारा ने 4.95 करोड़ जमा किये।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 में अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर को बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुए एक महीना हो चुका है, अभी भी बॉक्स दर्शकों को आकर्षित कर रही है। हैरत की बात यह है कि पिछले एक महीने में कई ऐसी फ़िल्में सिनेमाघरों में आयीं, जो स्टार वैल्यू और लोकप्रियता के पैमाने पर बड़ी कही जाएंगी, मगर तनाजी के सामने टिक नहीं सकीं। आइए, जानते हैं कि तानाजी के बाद रिलीज़ हुई फ़िल्मों का बॉक्स ऑफ़िस मिज़ाज कैसा रहा।
तानाजी 10 जनवरी को रिलीज़ हुई थी और 15.10 करोड़ की ओपनिंग के साथ फ़िल्म ने पहले दिन ही अपने तेवर दिखा दिये थे। हालांकि तब यह उम्मीद नहीं थी कि फ़िल्म इतना लम्बा चल जाएगी। ज़्यादा से ज़्यादा 100-150 करोड़ के बीच लाइफ़ टाइम कलेक्शन करने के अनुमान ट्रेड जानकारों ने लगाया था, मगर ठीक एक महीने बाद 9 फरवरी तक तानाजी सारे अनुमानों को धता बताते हुए 270 करोड़ के क़रीब पहुंच चुकी है।
तानाजी के साथ रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण की छपाक पहले हफ़्ते के बाद ही बॉक्स ऑफ़िस पर हांफने लगी थी। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक मेघना गुलज़ार निर्देशित फ़िल्म का लाइफ़ टाइम कलेक्शन 34 करोड़ के आस-पास रहा है। हालांकि निर्माताओं की ओर से अंतिम आंकड़ों का एलान नहीं किया गया है। 17 जनवरी को कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई।
24 जनवरी को स्ट्रीड डांसर 3डी और पंगा बॉक्स ऑफ़िस पर आमने-सामने आयीं। रिलीज़ से पहले इन दोनों फ़िल्मों की लोकप्रियता और प्रमोशंस को देखने के बाद ऐसा लगा कि तानाजी को अब कड़ी चुनौती मिलेगी। मगर, नतीजा कुछ और ही रहा। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्री डांसर और कंगना रनौती की पंगा तानाजी के विजय रथ को नहीं रोक सकीं।
तीसरे हफ़्ते में चल रही स्ट्रीट डांसर ने गुज़रे वीकेंड (7-9 फरवरी) में सिर्फ़ 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि पांचवें हफ़्ते में चल रही तानाजी ने 7.36 करोड़ जमा किये हैं। स्ट्रीट डांसर 9 फरवरी तक 73.56 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है।
#StreetDancer3D [Week 3] Fri 41 lakhs, Sat 76 lakhs, Sun 1.03 cr. Total: ₹ 73.56 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 10, 2020
वहीं, कंगना की पंगा भी बॉक्स ऑफ़िस की रेस में पिछड़ गयी। फ़िल्म रिलीज़ के 10 दिनों में 25 करोड़ के आसपास ही जमा कर सकी। जनवरी के आख़िरी शुक्रवार 31 जनवरी को 3 नई फ़िल्में आयीं। सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन, हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी एंड हीर और गुल मकई। इन तीन फ़िल्मों की रिलीज़ से तानाजी बेअसर दिखी। सैफ़ की जवानी जानेमन ने दूसरे वीकेंड में जहां 4.29 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं हैप्पी हार्डी एंड हीर और गुल मकई रेस में पिछड़ चुकी हैं।
#Shikara witnesses growth, but the 3-day total is low... Should’ve doubled its Day 1 number on Day 3... Needs to stay strong on weekdays - in Day 1 range or thereabouts - to score a respectable Week 1 total... Fri 1.20 cr, Sat 1.85 cr, Sun 1.90 cr. Total: ₹ 4.95 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 10, 2020
7 फरवरी को मलंग और शिकारा रिलीज़ हुईं। मलंग ने पहले वीकेंड में 25.36 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि शिकारा ने 4.95 करोड़ जमा किये। अब अगर इन सभी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस (9 फरवरी तक) जोड़ दिये जाएं तो यह रकम 155.55 करोड़ आती है। ज़ाहिर है कि तानाजी इन सब पर भारी है।