विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush Box Office Preview: 'रामायण' पर आधारित फिल्म के हिंदी वर्जन को 25-30 करोड़ की ओपनिंग मिलने का अनुमान

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 14 Jun 2023 02:11 PM (IST)

Adipurush Box Office Preview आदिपुरुष फिल्म में कृति सेनन और प्रभास की अहम भूमिका है। अब इस फिल्म को बॉक्स ...और पढ़ें

Adipurush Box Office Preview, Adipurush Box Office
Adipurush Box Office Preview, Adipurush Box Office

HighLights

  1. आदिपुरुष का हिंदी वर्जन 4000 स्क्रीन में हो रही हैं रिलीज
  2. कुल 6200 स्क्रीन में 5 भाषाओं में रिलीज की जा रही है फिल्म
  3. फिल्म को मिला है यू/ए सर्टिफिकेट

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Box Office Preview: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन 4000 स्क्रीन में रिलीज हो रहा है। वहीं, इसे 6200 स्क्रीन में 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म शुक्रवार 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की द फ्लैश से टक्कर होने वाली है। 

आदिपुरुष फिल्म किस पर आधारित है?

आदिपुरुष फिल्म श्री रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास राघव की भूमिका में है। वहीं, कृति जानकी की भूमिका में है और सैफ अली खान रावण की भूमिका में है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। उन्होंने इसके पहले अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्देशन किया था। आदिपुरुष हिंदी और तेलुगु में शूट की गई है। इसके अलावा, इसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, फिल्म 3 घंटे लंबी है।

आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन कितने करोड़ रुपये का है?

बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन की बात की जाए तो पिंकविला के अनुसार इस फिल्म के हिंदी वर्जन को 25 से 30 करोड़ की ओपनिंग मिलने का अनुमान है। अब तक हिंदी वर्जन के 1.13 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। खास बात यह है कि इसमें सिंगल स्क्रीन जोड़े नहीं गए हैं। यह आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्सेस चैन के नंबर है। इससे पहले पठान फिल्म को ₹57 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।

आदिपुरुष फिल्म किस वर्जन में रिलीज हो रही है?

आदिपुरुष को इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। यह फिल्म 2डी और 3डी में भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस समय 'जरा हटके जरा बचके' चल रही है। इसके चलते आदिपुरुष को 2 सप्ताह का लंबा सप्ताह मिलेगा क्योंकि सीधे 29 जून को कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा रिलीज होने वाली है। 

आदिपुरुष फिल्म को लेकर फैंस में कितनी उत्सुकता है?

आदिपुरुष फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म को लेकर प्रभास की भी अग्निपरीक्षा है। प्रभास का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अब एक बार फिर फिल्म के माध्यम से चर्चा में है।