Move to Jagran APP

83 Box Office: पहले हफ्ते में टिक कर खेले रणवीर सिंह, दूसरे हफ्ते में धुआंधार बल्लेबाजी? जानें- 7 दिनों की कमाई

83 Box Office मौजूदा परिस्थितियों के देखते हुए आगे के हालात आसान नहीं हैं। मगर इतना जरूर है कि कोई नई चुनौती भी नहीं है क्योंकि शाहिद कपूर की फिल्म जरसी की रिलीज टल चुकी है और RRR से पहले कोई नई चुनौती नहीं है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 07:48 AM (IST)
83 Box Office Collection Day 7. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। ओमिक्रोन और नाइट कर्फ्यू जैसी तमाम चुनौतियों के बावजूद बॉक्स ऑफिस की पिच पर कप्तान रणवीर सिंह ने पहले हफ्ते की पारी टिक कर खेली है। फिल्म में उनके प्रदर्शन को खूब तालियां और तारीफें मिली हैं। इन तारीफों के चलते सवाल उठने लगे हैं कि क्या 100 करोड़ के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे हफ्ते में रणवीर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार बल्लेबाजी करेंगे और लम्बे-लम्बे शॉट लगाएंगे, क्योंकि शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे हफ्ते में 83 के सामने कोई नया प्रतिद्वंद्वी नहीं है। 

loksabha election banner

83 फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंची। फिल्म देशभर में 3700 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गयी थी। उम्मीदों और अपेक्षाओं पर सवार 83 ने पहले दिन 12.64 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म 16.95 करोड़ बटोरने में कामयाब रही है। वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17.41 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 47 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, ट्रेड ने इस कलेक्शन को कम माना, क्योंकि 83 जैसी बड़ी और स्टार वैल्यू वाली फिल्म से उम्मीदें ज्यादा थीं। 

वर्किंग वीक में फिल्म के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी और कमाई सिंगल डिजिट पर सिमट आयी। पहले सोमवार को फिल्म ने 7.29 करोड़, मंगलवार को 6.70 करोड़, बुधवार को 5.67 करोड़ और गुरुवार को 5.21 करोड़ जमा किये। इस तरह पहले हफ्ते में 83 ने 71.87 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। हालांकि, फिल्म को पहले हफ्ते में ही ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण कुछ राज्यों में नाइट शोज बंद होने और दिल्ली में सिनेमाघर बंद होने का बड़ा झटका भी लगा है। 

मौजूदा परिस्थितियों के देखते हुए आगे के हालात आसान नहीं हैं। मगर, इतना जरूर है कि कोई नई चुनौती भी नहीं है, क्योंकि शाहिद कपूर की फिल्म जरसी की रिलीज टल चुकी है और अब 7 जनवरी को आरआरआर रिलीज होने तक 83 के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। पुष्पा जरूर हिंदी बेल्ट में अच्छा कर रही है, मगर उसका दर्शक वर्ग सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और छोटे शहर-कस्बों में अधिक है। 

कबीर खान निर्देशित 83 की कहानी 25 दिनों की है, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला विश्व कप जीता था। फिल्म में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव के रोल में हैं, जबकि बाकी खिलाडियों के किरदारों में कई जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.