Move to Jagran APP

83 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने मंगलवार को दिखायी मजबूती, पांच दिनों में पार किया यह पड़ाव

83 को सिनेमाघरों में पुष्पा और स्पाइडरमैन- नो वे होम का सामना करना पड़ रहा है जो अभी भी मजबूती के साथ बनी हुई हैं। हालांकि 31 दिसम्बर को शाहिद कपूर मृणाल ठाकुर की जरसी की रिलीज पोस्टपोन होने के बाद 83 के सामने की चुनौतियां कुछ कम हुई हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 04:40 PM (IST)
83 Box Office Collection Day 5. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज के दूसरे हफ्ते में सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म अब 60 करोड़ के पड़ाव को पार कर चुकी है। हालांकि, फिल्म का आगे का रास्ता ओमिक्रोन के चलते राज्यों में बढ़ रही सख्ती और पाबंदियों के चलते मुश्किल होने वाला है।

loksabha election banner

दिल्ली में सोमवार को येलो अलर्ट घोषित होने के बाद सिनेमाघर बंद किये जा चुके हैं। वहीं, कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू के चलते नाइट शोज प्रभावित हुए हैं। ऐसे हालात में फिल्म ने मंगलवार को 6.70 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया, जिसके साथ 83 का पांच दिनों का नेट कलेक्शन 60.99 करोड़ पर पहुंच गया है। इससे पहले फिल्म ने सोमवार को 7.29 करोड़ जमा किये थे। 

24 दिसम्बर (शुक्रवार) को देश में 3741 स्क्रींस पर हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ने 12.64 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 16.95 करोड़ जमा किये, वहीं रविवार को फिल्म ने 17.41 करोड़ जमा किये, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 47 करोड़ हो गया था। वहीं, ओवरसीज की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में 26.16 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 11.79 करोड़, दूसरे दिन 7.60 करोड़ और तीसरे दिन 6.77 करोड़ का कलेक्शन ओवरसीज में किया।

83 को सिनेमाघरों में पुष्पा और स्पाइडरमैन- नो वे होम का सामना करना पड़ रहा है, जो अभी भी मजबूती के साथ बनी हुई हैं। हालांकि, 31 दिसम्बर को शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की जरसी की रिलीज पोस्टपोन होने के बाद 83 के सामने की चुनौतियां कुछ कम हो गयी हैं। अब 7 जनवरी को आरआरआर रिलीज होगी, जो बड़ी फिल्म है। हालांकि, बहुत कुछ ओमिक्रोन और कोविड मामलों की रफ्तार पर निर्भर करेगा। 

कबीर खान निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह ने तत्कालीन कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया है। वहीं, दीपिका पादुकोण रोमी देव के रोल में हैं और फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। फिल्म में लीजेंड्री खिलाड़ियों के किरदार कई बेहतरीन कलाकारों ने निभाये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.