विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sequel Release 2025: फिर रचेगा इतिहास! 2025 में बॉक्स ऑफिस कब्जा करेंगे सीक्वल, रिलीज होंगी ये मूवीज

Published: Thu, 09 Jan 2025 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2025 03:28 PM (IST)

Upcoming Sequel Release नए साल मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहने वाला है। 2025 में बीते साल की तरह ...और पढ़ें

आने वाले हैं इन मूवीज के सीक्वल (Photo Credit- Jagran)
आने वाले हैं इन मूवीज के सीक्वल (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. नए साल में रिलीज होंगी ये सीक्वल
  2. बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
  3. लिस्ट में शामिल इन बड़ी फिल्मों के नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 और पुष्पा 2 (Pushpa 2) जैसी फिल्मों ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर के दिखाया। उससे पहले 2023 में गदर 2 जैसी फिल्म ने भी जमकर सफलता हासिल की थी। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि सिनेमा में सक्सेस का मूलमंत्र सीक्वल बन गए हैं, फिल्मों को फ्रेंचाइजी में कन्वर्ट किया जा रहा है, ये ट्रेंड फिल्मेकर्स के लिए कारगर भी साबित हो रहा है। 

इस चलन को आगे बढ़ाने का सिलसिला 2025 में भी जारी रहेगा। क्योंकि इस साल भी बड़े पर्दे पर कई धांसू मूवीज के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देंगे। 

ये भी पढ़ें- आपस में भिड़ेंगे Rajinikanth और Jr NTR, 2025 में इन 2 बड़ी मूवीज के बीच होगा महायुद्ध; Box office पर आएगा भूचाल?

इन मूवीज के सीक्वल का सबको इंतजार

नए साल में नई फिल्मों के लिए फैंस काफी बेताब हैं। खासतौर पर कुछ मूवीज ऐसी हैं, जिनके सीक्वल या फिर अगले पार्ट आने वाले हैं। सीक्वल का दांव फिल्म निर्माताओं के लिए फिलहाल फायदे का सौदा साबित हो रहा है, जिस पर अब ये मूवी भी खरी उतरती दिख सकती है। जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
   फिल्म           रिलीज डेट
   रेड 2         1 मई 2025
   वॉर 2         14 अगस्त 2025
   दे दे प्यार 2         14 नवंबर 2025
   कांतारा-1          2 अक्टूबर 2025
   बागी 4          5 सितंबर 2025
   सन ऑफ सरदार 2         25 दिसंबर 2025
   जॉली एलएलबी 3         11 अप्रैल 2025
   हाउसफुल 5          6 जून 2025
   वेलकम टू द जंगल            N/A

मालूम हो कि कांतारा सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल है। इसके अलावा इन मूवीज की रिलीज डेट में फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। 

बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान

जिस तरह से बीते समय में सीक्वल का पैंतरा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ है। उस आधार पर ये कहा जा सकता है कि इस साल भी सीक्वल रंग लाएंगे और कमाई के मामले में नया इतिहास रचा जाएगा। इनमें से अगर किसी सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है तो वह ऋतिक रोशन की वॉर 2 (War 2) है। 

ये भी पढ़ें- Game Changer Collection: हो गया खेला! पुष्पा 2 का सिहांसन हिलाएगी गेम चेंजर, रिलीज से पहले कमाई हुई धुआंधर