विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zeenat Aman Rekha Trivia: जीनत अमान ने रेखा के साथ 'यादगार' तस्वीर की शेयर, बताई अनोखी दोस्ती की दास्तां

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 19 Jul 2023 07:14 PM (IST)

Zeenat Aman Rekha Trivia जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। इसमें उनके अलावा ...और पढ़ें

Zeenat Aman Rekha Trivia, Zeenat Aman News, Rekha Trivia, Photo Credit: Zeenat Aman Instagram
Zeenat Aman Rekha Trivia, Zeenat Aman News, Rekha Trivia, Photo Credit: Zeenat Aman Instagram

Zeenat Aman Rekha Trivia: फिल्म एक्ट्रेस जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें रेखा के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। यह एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है। इसमें दोनों कमाल की खूबसूरत लग रही है। तस्वीर में जहां जीनत ने वेस्टर्न ड्रेस पहन रखी है। वहीं, रेखा ने साड़ी पहन रखी है। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। 

जीनत अमान ने रेखा से अपनी बॉन्डिंग पर क्या कहा है?

जीनत अमान ने तस्वीरें शेयर करते हुए रेखा से अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि दोनों भले ही एक-दूसरे से वर्षानुवर्ष बात ना करें लेकिन जब दोनों मिलते हैं, तो उन दोनों के बीच घंटों बातें होती हैं। इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा है,

"सालों बीत जाते हैं। हम दोनों के बीच बात नहीं होती। इसके बाद एक दिन अचानक या तो हम एयरपोर्ट पर या किसी नर्सरी में अचानक एक-दूसरे से टकरा जाते है। इसके बाद, हम घंटों बात करते है। क्या आपका कोई ऐसा दोस्त है?"

उन्होंने आगे इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्हें पता नहीं है कि यह तस्वीर कहां ली गई है।

जीनत अमान और रेखा की फोटो पर फैंस की क्या प्रतिक्रिया है?

जीनत अमान की रेखा के साथ ली गई तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं, इस पर 3 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर दिल और आग की इमोजी भी कमेंट की है। वहीं, कई लोगों ने दोनों की खूबसूरती की प्रशंसा की है।

रेखा और जीनत अमान की लाइफ कैसी थी?

गौरतलब है कि रेखा की लाइफ हमेशा एक मिस्ट्री रही है। इसके चलते, उनके बारे में बहुत कुछ नहीं पता है। जबकि, जीनत अमान अपने जमाने की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थी। उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग थी। उन्होंने कई फिल्मों में बिकिनी पहने शॉट भी दिए हैं। वह अपने जमाने से आगे की एक्ट्रेस मानी जाती थी।

जीनत अमान सोशल मीडिया पर किस बारे में बताती है?

जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी यादों से जुड़ी बातें बताती हैं। उन्होंने फिल्मों से लेकर अपनी लाइफ स्टाइल के बारे में बातचीत की है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में, कई फिल्मों में काम भी किया था। वहीं, रेखा कई बार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेती नजर आती है।