विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zeenat Aman बनीं 'स्टर्न जज', वायरल तस्वीरों पर फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 10 Jun 2023 04:57 PM (GMT+05:30)

Zeenat Aman Photos जीनत अमान ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। अब उन्होंने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर ...और पढ़ें

Zeenat Aman Photos: जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है।
Zeenat Aman Photos: जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Zeenat Aman Photos: जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। वह अपनी मजेदार पोस्ट से फैंस का दिल जीत लेती है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहनकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार कमेंट किया है। जीनत अमान लिखती है,

"आज का लुक: स्टर्न जज का है जो कि जीनत अमान के पोस्ट में नजर आने वाली हॉटनेस को डिस्प्रूव करती है।"

जीनत अमान की तस्वीरों पर कई फैंस ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

जीनत अमान ने तस्वीर के लिए कई लोगों को क्रेडिट भी दिया है। उनकी फोटो उसको 3 घंटे में 25 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 500 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने लिखा है,

"दोनों ही मौकों पर आप खूबसूरत लगती हैं।"

सान्या मल्होत्रा, श्वेता बच्चन और काजोल ने हंसने की इमोजी शेयर की है। संध्या मृदुल ने उन्हें खूबसूरत जज बताया हैl वहीं, कई फैंस ने लिखा है कि उन्हें जीनत का मौजूदा मजाकिया अंदाज और यह लुक काफी पसंद आया हैl उन्होंने जीनत अमान के लुक की सराहना भी की हैl 

जीनत अमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा व्यापार करती थी?

जीनत अमान फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती हैंl उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया हैl उनकी फिल्मों के गाने भी सुपरहिट हुआ करते थेl वह अपने जमाने की काफी बड़ी व खूबसूरत एक्ट्रेस थी। उन्होंने हाल ही में एक फिल्म में काम भी किया था।

जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम से कौन-सा लुक शेयर किया था?

हाल ही में, जीनत अमान ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम से अपना एक लुक शेयर किया थाl इसमें उन्हें जमीन पर चटाई पर लेटकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनके इस पोस्ट पर भी फैंस ने दिल खोलकर कमेंट्स किए थे। जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी फोटोज और वीडियो शेयर करती है। इसके अलावा वह फैंस से बातचीत भी करती है। बॉलीवुड के कई कलाकार भी उनकी पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट्स करते है।

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)