विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के 8 साल बाद मम्मी-पापा बनें Sagarika Ghatge और Zaheer Khan, एक्ट्रेस ने शेयर की बेबी की फोटो

Published: Wed, 16 Apr 2025 12:51 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे () और जहीर खान न्यू पेरेंट्स बन चुके हैं। सागरिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। दोनों ने अपने चाहने वालों के साथ खुशखबरी शेयर की। इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरे पोस्ट में दोनों ने बेबी की झलक दिखाई। इसके बाद क्रिकेट और बॉलीवुड जगह के कई सेलेब्स उन्हें भर-भर के बधाई देने लगे।

सागरिका घाटगे ने दिया बेटे को जन्म (Photo: Instagram)
सागरिका घाटगे ने दिया बेटे को जन्म (Photo: Instagram)

HighLights

  1. सागरिका ने दिया बेटे को जन्म
  2. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  3. शाह रुख खान के साथ कर चुकी हैं काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 8 साल बाद जहीर और सागरिका मम्मी-पापा बन गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेबी का नाम शेयर करते हुए एक खूबसूरत सा पोस्ट किया है।

सागरिका ने शेयर की फोटो

सागरिका ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं और सागरिका भी उनके बगल में खड़ी हैं।दोनों का ये पहला बच्चा है।

यह भी पढ़ें: 'युवराज की शादी में पता चल जाता इसलिए....' Sagarika Ghatge ने बताया कैसी थी Zaheer और उनके पिता की पहली मुलाकात

अपनी पोस्ट के कैप्शन में सागरिका ने लिखा, "प्यार, कृतज्ञता और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।"

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

इसके बाद कमेंट सेक्शन में बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई। शार्क टैंक इंडिया के अनुपम मित्तल ने लिखा, "बधाई हो दोस्तों, भगवान भला करे।" डायना पेंटी, अंगद बेदी, नंदीश सिंह संधू, हुमा कुरैशी और अथिया शेट्टी ने भी जोड़े को शुभकामनाएं भेजीं।

View this post on Instagram

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

आठ साल पहले हुई थी कपल की शादी

सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने 2017 में इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के दौरान गुपचुप सगाई की थी। इसके बाद कपल 23 नवंबर, 2017 को मुंबई में कपल ने रजिस्टर मैरिज की। उनके मेहंदी फंक्शन और रिसेप्शन में खेल और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अंगद बेदी ने इस शादी में मैचमेकर का रोल प्ले किया था। इसी के साथ उनकी खूबसूरत फैमिली कम्पलीट हो गई।

निभा चुकी हैं प्रीति सभरवाल का किरदार

सागरिका को शाह रुख खान के साथ फिल्म चक दे! इंडिया में देखा गया था। उन्होंने प्रीति सभरवाल का रोल प्ले किया था। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या अलग-अलग धर्म को लेकर कभी उनके परिवार के बीच दिक्कत आई? इस पर सागरिका ने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं। मेरे माता-पिता बहुत ओपन माइंडेड हैं। बेशक कई चीजों पर चर्चा हुई लेकिन मेरे लिए प्राथमिकता अपने लिए सही इंसान को ढूंढना था।"

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले जहीर खान-सागरिका घाटगे के साथ डिनर डेट पर गए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी आईं नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।