फिल्मफेयर अवार्ड: 'ये जवानी है दीवानी' को मिले नौ नामांकन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म को फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वाधिक नौ नामांकन मिले हैं। 59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के नामांकनों की गुरुवार को घोषणा कर दी गई। साल 2013 में चार सुपरहिट फिल्में देने वाली दीपिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में दो नामांकन मिले। उन्हें 'चेन्नई एक्सप्रेस'
मुंबई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म को फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वाधिक नौ नामांकन मिले हैं। 59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के नामांकनों की गुरुवार को घोषणा कर दी गई। साल 2013 में चार सुपरहिट फिल्में देने वाली दीपिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में दो नामांकन मिले। उन्हें 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'राम-लीला' के लिए नामांकित किया गया है। बॉलीवुड का सबसे बड़ा पुरस्कार समारोह 24 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसे प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर होस्ट करेंगे।
'ये जवानी है दीवानी' के साथ 'राम-लीला', 'भाग मिल्खा भाग' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी नामांकनों में छाई रहीं। लेकिन, समीक्षकों द्वारा सराही गई 'लुटेरा', 'लंच बॉक्स' और ऑस्कर में भेजी गई 'द गुड रोड' जैसी फिल्मों को बहुत कम नामांकन मिले।
प्रमुख पुरस्कार श्रेणियों के नामांकन:-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म
ये जवानी है दीवानी
भाग मिल्खा भाग
चेन्नई एक्सप्रेस
राम-लीला
रांझणा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
धनुष - रांझणा
फरहान अख्तर - भाग मिल्खा भाग
रितिक रोशन - कृष 3
रणबीर कपूर - ये जवानी है दीवानी
रणवीर सिंह - राम-लीला
शाहरुख खान - चेन्नई एक्सप्रेस
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
दीपिका पादुकोण - चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका पादुकोण - राम-लीला
परिणीत चोपड़ा - शुद्ध देसी रोमांस
श्रद्धा कपूर - आशिकी 2
सोनाक्षी सिन्हा - लुटेरा
सोनम कपूर - रांझणा
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
रोहित शेंट्टी - चेन्नई एक्सप्रेस
आनंद एल राय - रांझणा
अभिषेक कपूर - काई पो चे
अयान मुखर्जी - ये जवानी है दीवानी
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - भाग मिल्खा भाग
संजय लीला भंसाली - राम-लीला
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक
अमित त्रिवेदी - मांझा (काई पो चे)
अंकित तिवारी - सुन रहा है ना तू (आशिकी 2)
अरिजीत सिंह - तुम ही हो (आशिकी 2)
बेनी दयाल - बदतमीज दिल (ये जवानी है दीवानी)
सिद्धार्थ महादेवन - जिंदा (भाग मिल्खा भाग)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका
चिन्मयी - तितली (चेन्नई एक्सप्रेस)
मोनाली ठाकुर - संवार लूं (लुटेरा)
शालमली खोलगडे - बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)
श्रेया घोषाल - सुन रहा है ना तू (आशिकी 2)
श्रेया घोषाल - नगाड़ा (राम-लीला)
पढ़ें: एक बी ग्रेड सिनेमा की कहानी है 'मिस लवली'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर