'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्टर के घर नन्हीं ख़ुशी ने दी दस्तक, दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई को-स्टार्स ने दी बधाई
Sangram Singh Turns father संग्राम की शादी 2017 में गुरकिरन कौर से हुई थी। संग्राम ने शादी की ख़बर अचानक देकर फैंस को चौंका दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Yeh Hain Mohabbatein actor Sangram Singh turns father of a baby girl: ये हैं मोहब्बतें फेम टीवी एक्टर संग्राम सिंह के घर ख़ुशियों ने दस्तक दी है। संग्राम सिंह एक बेटी के पिता बन गये हैं। संग्राम ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के ज़रिए दी है। उन्होंने बताया है कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। साथी कलाकारों ने संग्राम को पिता बनने पर बधाई दी है।
संग्राम ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गुलाबी जूते और फूलों से सजा एक बोर्ड नज़र आ रहा है। बोर्ड पर लिखा है- इट्स अ गर्ल। संग्राम ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- हमें आपको यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारे घर एक स्वस्थ और परी जैसी बिटिया आयी है। मां और बच्ची दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं और डैडी बेहद ख़ुश हैं।
संग्राम की ये हैं मोहब्बतें की को-स्टार कृष्णा मुखर्जी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि वह इसको लेकर काफ़ी ख़ुश हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी संग्राम सिंह को इस ख़ुशी के लिए बधाई दी है। बता दें कि संग्राम की शादी 2017 में गुरकिरन कौर से हुई थी। संग्राम ने शादी की ख़बर अचानक देकर फैंस को चौंका दिया था। गुरकिरन ने बताया था कि उनकी पत्नी शुरुआत में उनकी लोकप्रियता देखकर चौंंक गयी थीं, मगर धीरे-धीरे आदत पड़ गयी। सीरियल में संग्राम नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं।