Move to Jagran APP

Controversies 2019: विवेक ओबेरॉय के मीम से ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने तक, साल की सबसे विवादित खबरें

Controversies 2019 बॉलीवुड में इस साल कई सारे सितारे अपनी फिल्मों और विवादित कमेंट्स के कारण मसुर्खियों में आ गए थे। आइए देखते हैं साल 2019 की कॉन्ट्रोवर्शियल न्यूज़ क्या हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 08:40 AM (IST)
Controversies 2019: विवेक ओबेरॉय के मीम से ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने तक, साल की सबसे विवादित खबरें
Controversies 2019: विवेक ओबेरॉय के मीम से ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने तक, साल की सबसे विवादित खबरें

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में हमेशा से ही खबरों का बाज़ार गर्म रहता है। आए दिन सेलेब्स कभी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों के लिए तो कभी किसी मुद्दे पर अपनी राय देकर कॉन्ट्रोवर्सी से घिर जाते हैं। आइए देखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ी इस साल की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल न्यूज़ कौन-कौन सी हैं।

loksabha election banner

1. इस साल के लोकसभा चुनाव 12 अप्रैल से लेकर 21 मई तक हुए थे। इस बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक्जिट पोल को लेकर एक काफी विवादित पोस्ट शेयर कर दिया था। इस पोस्ट में एश्वर्या राय की जिंदगी को एक्जिट पोल से तुलना करते हुए दिखाया गया था। इस मीम के सामने आने के बाद विवेक ओबेरॉय विवादों में फंस गए थे। मामला बढ़ने के बाद विवेक ने पोस्ट तो डिलीट कर दिया लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया था।

 

2. आमिर खान की फिल्म दंगल से फेम हासिल करने वाली ज़ायरा वसीम ने जून में अपनी एक पोस्ट से सबको हैरान कर दिया था। ज़ायरा ने एक पोस्ट में अपने धर्म को कारण बताते हुए एक्टिंग को हमेशा के लिए छोड़ने की बात कही थी। ज़ायरा के पोस्ट से उनके फैंस के साथ कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कुछ दिनों बाद जायरा ने एक पोस्ट में कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस स्टेटमेंट के कुछ ही दिनों बाद वो फिर अपनी बात से पलट गईं और कहा कि उन्होंने ही ये पोस्ट शेयर की थी।

 3- एक्टर रितिक रोशन और कंगना के बीच हुआ विवाद किसी से भी छिपा नहीं रह गया है। इस मामले ने इस साल फिर एक बार आग पकड़ ली थी जब रितिक की बहन सुनैना ने घरवालों से झगड़े के बाद ट्विटर पर कंगना रनौत का सपोर्ट किया था। इस मामले के बाद कंगना की बहन रंगोली ने भी पूरे रोशन परिवार पर निशाने साधे थे।

4. करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विथ करण हमेशा से ही चर्चाओं में रहता हैं। शो के होस्ट करण जौहर अक्सर अपने मेहमानों से चटपटे सवाल पूछते हैं। इस साल शो में क्रिकेटर के एल राहुल और हार्दिक पाड्या पहुंचे थे। करण जौहर के कुछ सवालों पर हार्दिक ने अपने लव रिलेशन्स पर खुलकर बात की थी जिसके बाद से ही करण जौहर, हार्दिक पाड्या और के एल राहुल विवादों के घेरे में आ गए थे।

 5. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या के एक गाने के लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं। इस इवेंट में कंगना ने एक जर्नलिस्ट के सवाल पर उसकी क्लास लगा दी थी जिसके बाद इवेंट में हंगामा मच गया था। इसके बाद मामला यहां नहीं थमा। सभी पत्रकारों ने फैसला किया कि वो आगे से कंगना को कवर नहीं करेंगे। इस लेटर के बाद कंगना की एक और वीडियो सामने आई थी जिसमें उन्होंने जर्नलिस्ट को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.