विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दोनों एक दूसरे का बिजनेस खा...' Toxic और Dhurandhar 2 के क्लैश पर डायरेक्टर ने जताया अफसोस

Published: Sat, 21 Feb 2026 02:17 PM (IST)

मार्च में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' के बीच बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर होने वाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्च में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा युद्ध होने वाला है। दो बड़ी फिल्में टकराएंगी जिनमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की टॉक्सिक (Toxic) शामिल है। अब फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने इस मामले पर बात की है। उन्होंने इसे टफ कॉम्पटीशन बताया।

संजय गुप्ता को जिंदा, कांटे, शूट आउट एट वडाला जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

लोगों को फिल्म से है बहुत उम्मीदें

संजय ने वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में धुरंधर को एक बेहतरीन फिल्म बताया और कहा कि इसके दूसरे पार्ट से लोगों को कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हैं। संजय ने कहा कि दोनों मूवीज का क्लैश होना है और इस वजह से कोई भी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाएगी।

Dhurandhar (11)

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले मुश्किल में Dhurandhar 2, सेट पर उड़ी नियमों की धज्जियां; ब्लैकलिस्ट होगा आदित्य धर का स्टूडियो?

उन्होंने कहा,“मैं दोनों फिल्में देखूंगा, दुर्भाग्य से दोनों एक साथ रिलीज हो रही हैं क्योंकि इनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन ये एक-दूसरे के कारोबार को नुकसान पहुंचाएंगी।”

अलग-अलग टाइम पर मिलता है फायदा?

उन्होंने 2017 में अपनी फिल्म काबिल और शाह रुख खान की फिल्म रईस के बीच हुए क्लैश को याद किया। उन्होंने कहा, 'जब मेरी फिल्म काबिल रिलीज हुई थी तब इसका क्लैश शाह रुख की रईस से हुआ था। दोनों ही फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया होता अगर ये अलग-अलग टाइम पर रिलीज हुई होतीं।'

Sanjay (15)

हमारे देश में बहुत अमीर लोग नहीं है और ना ही इतना पैसा है कि वे एक साथ दोनों फिल्में देख सकें। ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक महीने में दो फिल्में नहीं देख सकते। यह अनावश्यक है, लेकिन फिर भी फिल्म निर्माताओं के पास शायद इसके अपने कारण होंगे। दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, लेकिन कोई भी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाएगी। इसलिए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि हाल ही में टॉक्सिक का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया जिसने लोगों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। फैंस दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नोट कर लीजिए तारीख! कब आएगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर, लयारी के राजा के तौर पर वापसी करेंगे Ranveer Singh