विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोट कर लीजिए तारीख! कब आएगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर, लयारी के राजा के तौर पर वापसी करेंगे Ranveer Singh

Published: Fri, 20 Feb 2026 08:49 PM (IST)

धुरंधर 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट आ चुकी है। ये फिल्म की ईद रिलीज से पहले माहौल बनाएगा। पार्ट ...और पढ़ें

धुरंधर पार्ट 1 में  रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

धुरंधर पार्ट 1 में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा जोरों पर है। पार्ट 1 की ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, टीम अब इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वहीं अब इसके ट्रेलर रिलीज की डेट भी सामने आ गई है।

कब आएगा धुरंधर 2 का सीक्वल?

पिंकविला के अनुसार, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत इस एक्शन फिल्म का ट्रेलर मार्च के पहले सप्ताह में, लगभग 5 मार्च को जारी किया जा सकता है। यह टाइम इसलिए भी सही है क्योंकि ये ईद रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक अच्छा खासा बैकग्राउंड तैयार कर देगा। मार्केट में वैसे भी मूवी को लेकर बहुत बज है।

Dhurandhar (9)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: सेंसर बोर्ड से पास हुई धुरंधर 2, रन टाइम में बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म?

सीक्वल से जुड़े सूत्र का कहना है कि सीक्वल न केवल आगे की कहानी कहेगा बल्कि इसमें कई अन्य अनसुलझे राज भी खुलेंगे। धुरंधर 2 को पार्ट 1 से भी बड़े कैनवास पर तैयार किया जा रहा है जिसकी कहानी और भी ज्यादा गहरी होगी।

रणवीर सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन ने खींचा ध्यान

टीजर में कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जो कहानी के अनछुए पहलुओं को उजागर करते हैं। हालांकि, शुरुआती झलक में रणवीर सिंह का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। सूत्र ने बताया, “रणवीर सिंह निस्संदेह ट्रेलर की जान हैं। लयारी के राजा के रूप में उनकी दमदार उपस्थिति और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ हो रही है। वह एक ऐसी गंभीरता लेकर आए हैं जो सीक्वल को एक नए स्तर पर ले जाएगी।”

फिलहाल फिल्म ईद पर एकदम माहौल बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म को जियो स्टूडियोज और आदित्य धर के बी6 स्टूडियो ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें- Toxic का टीजर देख लोगों को आई Dhurandhar 2 की याद, कहा- 'डाउट नहीं होना चाहिए'