विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं शोभा गुर्तू? नाना पाटेकर के लिए गाया था कलेजा चीरने वाला गीत; सुनकर श्रेया घोषाल भी रो पड़ीं

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:22 PM (IST)

भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका शोभा गुर्तू को 'ठुमरी की रानी' कहा जाता था। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

नाना पाटेकर की फिल्म के लिए गाया था गाना

नाना पाटेकर की फिल्म के लिए गाया था गाना

HighLights

  1. शोभा गुर्तू को 'ठुमरी की रानी' कहा जाता था

  2. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गीत गाए

  3. उनके एक गीत को सुनकर मंच पर भावुक हो गईं श्रेया घोषाल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे संगीतकार हैं जिन्हें शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल है। भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत की ऐसी ही एक प्रसिद्ध गायिका के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

हम बात कर रहे हैं शोभा गुर्तू (Shobha Gurtu) की जिन्हें दादरा, कजरी, होरी जैसी विधाओं में कुशलता हासिल थी। इसी वजह से उन्हें ठुमरी की रानी (Thumri  Queen) कहा जाता था। शोभा का असली नाम भानुमति शिरोडकार था।

शोभा गुर्टू का जन्म 1925 में पंजाब में हुआ था। उनकी माता का नाम जानकीबाई था, जो खुद एक डांसर और गायिका थीं। शोभा जी ने उस्ताद नत्थन खान और उस्ताद भुर्जी खान से संगीत की दीक्षा ली थी।

बालीवुड के लिए गाए कई शानदार गाने

शोभा ने बॉलीवुड के लिए भी कई गाने गाए हैं। उनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा तो नहीं था लेकिन जितने भी गाने गाए वो सभी यादगार थे। पर्दे की पीछे अपनी आवाज से उन्होंने शास्त्रीय गहराई और भावनाओं का ऐसा बेजोड़ संगम पेश किया कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। शोभा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा से की थी जिसमें उन्होंने फिल्म के कोठे और मुशायरे वाले गाने के लिए प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम किया।

Shobha

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था संगीत

इसके तुरंत बाद उन्होंने फिल्म 'फागुन' में 'बेदर्दी बन गए कोई जाओ मनाओ मोरे सैंया' गीत गाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ। शोभा गुर्टू के फिल्मी करियर का सबसे बड़ा हिट गाना इसी फिल्म का था। उन्होंने 'सईयां रूठ गए, मैं मनाती रही'गाया था।

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत से सजे इस गाने में शोभा जी ने विरह और मनुहार के भावों को इतने बेहतरीन ढंग से पेश किया कि उन्हें इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए नॉमिनेट किया गया।

Shobha (1)

नाना पाटेकर के लिए गाया था गाना

इसके अलावा उन्होंने नाना पाटेकर की फिल्म प्रहार के लिए याद पिया की आये गाया था। ये एक ठुमरी शैली का गीत था जिसमें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत था। मूवी 1991 में रिलीज हुई थी। इसमें नाना पाटेकर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म में ये गाना बेहद गमगीन और सन्नाटे भरे माहौल में गूंजता है।

मंच पर फूट-फूटकर रो पड़ीं थीं श्रेया

ये गाना इतना दर्दभरा था कि जब एक कंटेस्टेंट ने इंडियन आइडल 15 के मंच पर इसे गाया तो जज की कुर्सी पर बैठीं मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

शोभा जी ने हिंदी के अलवा मराठी में भी कई गीत गाए हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें- Ramayana में सुनाई दिया 28 साल पुराना हॉलीवुड गाना, अंग्रेजी गाने पर झूमते दिखे 'रावण' यश!

यह भी पढ़ें- बिहार की 'नौटंकी' से बना था Karisma Kapoor का पुराना गाना, भोजपुरी भाषा शैली से हुआ अमर; गांव-देहात में झूमते हैं लोग