Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yaad Piya Ki Aane Lagi Song: रिमिक्स वर्जन हुआ रिलीज, कुछ घंटों में करोड़ों लोगों ने देखा

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Mon, 18 Nov 2019 09:10 AM (IST)

    Yaad Piya Ki Aane Lagi Song फाल्गुनी पाठक के फेमस गाने याद पिया की आने लगी का नया वर्जन रिलीज हो गया है।

    Yaad Piya Ki Aane Lagi Song: रिमिक्स वर्जन हुआ रिलीज, कुछ घंटों में करोड़ों लोगों ने देखा

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अभी पुराने गानों का रिमिक्स बनाने का दौर चल रहा है। हाल ही के दिनों में 90 या उससे पहले के दशक के गानों को फिर से नई स्टाइल में बनाया गया है। अब इस लिस्ट में एक और गाना जुड़ गया है, जिसका नाम है 'याद पिया की आने लगी'। अपने दौर में काफी हिट हुआ ये गाना अब रिमिक्स के रूप में आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस गाने का ऑरिजनल वर्जन डांडिया क्वीन फालगुनी पाठक ने गाया था, लेकिन गाने के नए वर्जन को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। साथ ही रिमिक्स वर्जन एक्ट्रेस-फिल्म मेकर दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया है। पुराने गाने की तरह इसका नया वर्जन भी काफी धूम मचा रहा है और यू-ट्यूब पर इसके 19 मिलियन से ज्यादा व्यू हो चुके हैं। यानी इस गाने को करीब 1 करोड़ 90 लाख बार देखा जा चुका है।

    वहीं दिव्या वर्जन ने भी गाने की सफलता को लेकर ट्वीट किया है और 24 घंटे में 10 मिलियन व्यूज होने पर लोगों को शुक्रिया कहा है। वहीं गाना यूट्यूब पर इंडिया में ट्रेंड करता रहा। यह गाना लोग काफी पसंद कर रहे हैं और गाने में दिव्या का ड्रेसअप भी बिल्कुल अलग है। एक तरफ वह जींस और टॉप में नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लहंगे में डांस करती हैं।

    हालांकि, कई लोग पुराने गाने से इसे कंपेयर कर रहे हैं, जिसके बाद कई लोग इसकी तारीफ तो कई लोग इसे नापसंद भी कर रहे हैं। वहीं, पुराने गानों के रिमिक्स में यह गाना भी हिट हो गया है।