विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar लाया 'प्रलय', 3700 करोड़ कमाने वाले पहले एक्टर बने Ranveer Singh; रचा इतिहास!

Published: Thu, 14 May 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

पोस्ट-कोविड के बाद रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के साथ 3700 करोड़ कमाकर इतिहास रचा है। इस कमाई ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस के नए 'धुरंधर' बने रणवीर

बॉक्स ऑफिस के नए 'धुरंधर' बने रणवीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की किस्मत इस वक्त खूब चमक रही है। 'धुरंधर' में काम करके रणवीर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' से रणवीर बड़े ही नहीं बल्कि सिनेमा के बड़े बैंकेबल स्टार भी बन गए हैं और इसी बीच रणवीर ने एक और खिताब हासिल कर लिया है।

कोविडकाल के बाद रणवीर बने सबसे बड़े स्टार

Dhurandhar में काम करके रणवीर (Ranveer Singh) ने अपनी स्टार वैल्यू में अच्छा खासा इजाफा किया है। फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई कर रही है। इसी बीच रणवीर ने पोस्ट-कोविड दौर में लीड रोल निभाकर दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पहले एक्टर का खिताब हासिल कर लिया।

धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की शानदार सफलता के साथ रणवीर ने न सिर्फ सिनेमाघरों में अपना दबदबा फिर से स्थापित किया है, बल्कि खुद को आज के भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में भी शामिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद अब बड़े पर्दे पर 'महादेव' बनेंगे रणवीर सिंह! इस फिल्म में दिखेगा 'हम्जा' का अलग अवतार

WhatsApp Image 2026-03-30 at 10.52.20 AM

3700 करोड़ कमाकर छाए रणवीर

पोस्ट-कोविड दौर में रणवीर का सिनेमाई सफर फिल्म 83 से शुरू हुआ, जिसने दुनिया भर में 184.36 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। इसके बाद रणवीर जयेशभाई जोरदार में नजर आए, जिसने वर्ल्डवाइड 24.1 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सर्कस ने 39.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि रणवीर की ये फिल्में फ्लॉप के गड्ढे में जा गिरीं, पर हमेशा की तरह रणवीर के काम की तारीफ हुई।

Ranveersara

इसके बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रणवीर के करियर में फिर से नई उड़ान भर दी। रॉकी रंधावा बनकर रणवीर की इस मूवी ने 348.89 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि असली गेमचेंजर रणवीर के लिए धुरंधर फ्रेंचाइजी बनी, जिसने रणवीर के बॉक्स ऑफिस सफर को पूरी तरह बदल दिया।

धुरंधर ने दुनिया भर में 1354.84 करोड़ रुपये की कमाई कर हिंदी सिनेमा के नए रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद धुरंधर 2 ने इस सफलता को और आगे बढ़ाया। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और सिर्फ 55 दिनों में 1833.56 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। इन 6 फिल्मों के साथ रणवीर सिंह की कुल वैश्विक कमाई अब 3785.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Ranveer yt

सलमान-शाह रुख और प्रभास समेत कई स्टार्स को किया पीछे

इस उपलब्धि के साथ रणवीर पोस्ट-कोविड दौर में लीड रोल निभाकर दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपये पार करने वाले पहले इंडियन एक्टर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शाह रुख खान शामिल हैं, जिनकी पोस्ट-कोविड कुल कमाई 2704.07 करोड़ रुपये है, जबकि प्रभास की कुल कमाई 2393.29 करोड़ रुपये रही है।

यह उपलब्धि सिर्फ धुरंधर फिल्मों की सफलता नहीं दिखाती, बल्कि यह भी साबित करती है कि रणवीर सिंह का स्टारडम सोच से काफी आगे का है। हर नया किरदार और अपने उस किरदार के लिए रणवीर की जी-तोड़ मेहनत, यह दिखाती है कि मेहनत का फल मीठा जरूर होता है।

Srk prabhas

मतलब कहा जा सकता है कि रणवीर की स्टार वैल्यू के आंकड़े आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं और जल्द ही वह 4000 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल तो रणवीर की आने वाली फिल्मों का इंतजार है, जिसमें 'प्रलय' का नाम सबसे पहले आ रहा है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 56वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी धुरंधर 2, 'दंगल' को पछाड़ने से चंद कदम दूर