Move to Jagran APP

47 वर्ष की हुई माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित मंगलवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में अपने अभिनय और नृत्य से माधुरी ने अपनी अलग पहचान बनाई और कई पुरस्कार भी जीते। एक बार फिर माधुरी फिल्मों में लौट रही हैं, और अपने दमदार अभिनय से फिर अपनी छाप छोड़ेंगी।

By Edited By: Published: Tue, 15 May 2012 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2012 12:16 PM (IST)
47 वर्ष की हुई माधुरी दीक्षित

मुंबई। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित मंगलवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में अपने अभिनय और नृत्य से माधुरी ने अपनी अलग पहचान बनाई और कई पुरस्कार भी जीते। एक बार फिर माधुरी फिल्मों में लौट रही हैं, और अपने दमदार अभिनय से फिर अपनी छाप छोड़ेंगी।

loksabha election banner

माधुरी ने अपने जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर अपने फैन्स को शुक्रिया कहा। माधुरी ने लिखा आप सब के प्यार और साथ के लिए शुक्रिया, अब मेरा दिन बहुत अच्छा जाएगा। बच्चों के साथ भारत लौटने के बाद माधुरी ने फिल्म इशकिया का सिक्वल साइन किया है। यही नहीं माधुरी अनुभव सिन्हा की गुलाब गैंग में गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगी। वह पहली बार गैंगस्टर की भूमिका करेंगी। माधुरी अपनी दूसरी पारी में सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती हैं, वह छोटे पर्दे पर भी अपनी जगह बना रही है। माधुरी अपना चैनल लाइफ ओके लेकर आर्ई और रियल्टी डांस शो झलक दिखला जा की निर्णायक भी हैं।

माधुरी ने बताया कि वह आने वाले दिनों में कुछ मजबूत भूमिकाएं करेंगी जो कि इंडस्ट्री में फिर उनकी छाप छोड़ेंग। उन्होंने आने वाली फिल्मों और भूमिकाओं को लेकर ट्वीट भी किया कि और भी फिल्में आने वाली हैं जिसकी भूमिकाओं से आप सब स्तब्ध रह जाएंगे।

माधुरी ने ओरल बी, बासमती चावल नेसा, कंफर्ट फैबरिक कंडिश्नर, एक्पर्ट डिश वॉश और ओले के विज्ञापन किए हैं। इसके साथ ही हाल ही में माधुरी ने अपनी खुद की वेबसाइट लांच की है, ट्विटर और फेसबुक पर भी फैंस को अपने प्रोजेक्ट और गतिविधियों के बारे में अवगत कराती रहती हैं। मैडम तुसाद में भी मोम की माधुरी को रखा गया है। भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए उन्हें दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से भी नवाजा गया। 2012 के राजकपूर अवार्ड के लिए भी माधुरी का नामांकन हुआ है।

माधुरी ने बॉलीवुड में तेजाब, हम आपके हैं कौन, दिल, बेटा, साजन, अंजाम, पुकार जैसी बहुत सी सुपरहिट फिल्में की हैं। माधुरी दीक्षित को उनके शानदार अभिनय के लिए कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया और तीन बार उन्हें फिल्मफेयर (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। फिल्म देवदास के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-भिनेत्री का खिताब भी मिला। साल 2008 में माधुरी दीक्षित को भारतीय सरकार के पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया।

1999 में माधुरी ने अमेरिका में प्रैक्टिस कर रहे हार्ट सर्जन श्रीराम माधव नेने से विवाह कर लिया। जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। इन दोनों के दो बच्चे आरिन और रिहान हैं। लंबे समय तक बॉलिवुड से दूर रहने वाली माधुरी साल 2011 में अपने परिवार के साथ वापस मुंबई आर्ई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.