एक बार फिर इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर, साड़ी पहन रूस की सड़कों पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अवतार काफी हॉट नजर आया था। इन तस्वीरें में प्रिया प्रकाश अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। अपने आंख मारने वाले वीडियो से रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर होने वाली प्रिया आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। एक्टिंग के आलवा प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी सिजलिंग एंड ब्यूटीफुल तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर कर उन्हों दीवाना बनाती है। हाल ही में जहां प्रिया ने अपनी टॉपलेस तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाई थी। वहीं इसी बीच अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में आप विंक गर्ल को खास अंदाज में देख सकते हैं। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
प्रिया प्रकाश वारियर को हाल ही में अपने दोस्तों संग रूस में अपनी छुट्टी मनाते देखा गया। इस दौरान रूस से प्रिया ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन्हीं में से उनका एक डांस वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को प्रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिया प्रकाश क्रीम की कलर की साड़ी के साथ लाल रंग ब्लाउज पहन धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का खास अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में लिखा, 'अपने अंदर के मलयाली को जगाने का बहाना...।' बता दें कि इस वीडियो में प्रिया एक मलयाली सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अवतार काफी हॉट नजर आया था। इन तस्वीरें में प्रिया प्रकाश अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं थीं। प्रिया प्रकाश की इन तस्वीरों को उनके दोस्त ने क्लिक की हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड ने मेरी तस्वीरें खींची हैं।' प्रिया के दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक्ट्रेस की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो भी नजर आ रहे हैं।