विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर की साड़ी में तस्वीर इंटरनेट पर हुई वायरल, लाखों फैंस कर चुके है लाइक
प्रिया प्रकाश वारियर की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायलर हो रही है। उनकी इस तस्वीर से आप अपनी नजर हटा नहीं पाएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। मलयालम एक्ट्रेस और विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर को इंटरनेट संसेशन कहा जाता है। रातोंरात इंटरनेट पर फेमस होने वाली प्रिया प्रकाश वारियर हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके फैंस उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। इसी बीच प्रिया प्रकाश वारियर की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायलर हो रही है। उनकी इस तस्वीर से आप अपनी नजर हटा नहीं पाएंगे।
View this post on Instagram
रातोंरात इंटरनेट संसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने एक्सप्रेशंस से सभी को दिवाना बना दिया है। आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश वारियर की एक तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा रही है। इस तस्वीर को प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में पोस्ट किया है। इसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह रेड कलर की स्लीवलेस ब्लाउज के साथ व्हाइट एंड यलो कलर की साड़ी पहले दिख रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। अबतक इसे लाखों बार देखा जा चुका है।
बता दें कि हाल में प्रिया प्रकाश वारियर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था। प्रिया ऐसा तब किया जब उनके इंस्टा पर 72 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि अब वह वापस से इंस्टग्राम पर एक्टिव हो गई हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'ओरू अदार लव' में सराहा गया था। हालांकि, वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' नजरे आने वाली हैं।