विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan: गार्ड को नौकरी से नहीं निकालेंगे सैफ अली खान, पैपराजी पर कार्रवाई को लेकर कही ये बात

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 04 Mar 2023 07:24 PM (IST)

सैफ अली खान अक्सर मीडिया से दूरी बनाते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में लगभग 20 फोटोग्राफर्स सैफ और ...और पढ़ें

Will not act on the guard, Saif Ali Khan said this on the reaction of entering the bedroom, via instagram
Will not act on the guard, Saif Ali Khan said this on the reaction of entering the bedroom, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Saif Ali Khan: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का उनकी पत्नी करीना कपूर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो करीना के साथ अपने घर में जा रहे थे। इस दौरान सैफ और करीना की पिक्चर्स क्लिक करते हुए लगभग 20 फोटोग्राफर्स उनके घर में घुस आए। ऐसे में गुस्से में सैफ ने फोटोग्राफर्स से यहां तक कह दिया, 'एक काम करिए हमारे बेडरूम में आ जाइए'। अब इस वीडियो पर एक्टर ने रिएक्ट किया है और गार्ड को काम से ना निकालने की बात कहते हुए सवाल किया कि आखिर इन सब की हद कहां तक है?

'किसी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा' - सैफ अली खान

कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि इस मामले में सैफ अली खान ने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया है और पैपराजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अब इस मामले पर बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि वो किसी को नौकरी से नहीं निकाल रहे हैं और किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं। साथ ही सैफ ने उस घटना के बारे में भी बात की।

रात 2 बजे कैमरे और लाइट्स लेकर घर में घुसे पैपराजी - सैफ अली खान

सैफ अली खान ने कहा, बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड पप्पू को नौकरी से नहीं निकाला जा रहा है। क्योंकि ये उनकी गलती नहीं है और न ही वो किसी पैपराजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने इस बात को सही बताया कि कुछ लोग उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुस आए थे। 2 मार्च को पैपराजी रात 2 बजे कैमरे और लाइट्स लेकर उनके घर में घुसे थे। जैसे ये उनका हक है, लेकिन उनका ये व्यवहार गलत है। ये एकदम लिमिट क्रॉस हो गई है। सभी को अपनी हद में रहना चाहिए।

पैपराजी ने लांघी सीमा - सैफ अली खान

सैफ ने आगे कहा, क्योंकि हम हमेशा पैपराजी के साथ सहयोग करते हैं। घर के बाहर तक तो ठीक है लेकिन घर में ऐसे घुसना बेहद गलत है। इसलिए मैंने बैडरूम वाला कमेंट किया। क्योंकि उन्होंने सीमा लांघ दी थी।

यह भी पढ़ें: Rocky Aur Rani ki Prem Kahani के सेट से वायरल हुआ आलिया भट्ट का यह वीडियो, इस लुक में नजर आएंगी एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।