क्या प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आएंगे निक जोनस, जाने यहां
हाल ही में अपनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक फिल्म के प्रमोशन के दौरान पति निक जोनस के बॉलीवुड डेब्यू पर बात की है। प्रिंयका ने ये भी बताया कि निक को इंडिया से प्यार है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में बेहतरीन लोकप्रियता हासिल करने के बाद प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज़ पिंक में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा पूरे तीन साल बाद अपनी बॉलीवुड कमबैक करने जा रही हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं, जहा उन्होंने निक जोनस के बॉलीवुड डेब्य़ू के सवाल का बेहतरीन जवाब दिया है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान कई सारे सवालों के जवाब दिए हैं। जब प्रिंयका से पूछा गया कि क्या निक जोनस भी आपके साथ बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में काम करना चाहेंगे। इसके जवाब में प्रियंका ने बताया है, मुझे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं है, उन्हें इसके लिए हिंदी सीखनी पड़ेगी जो कि काफी मुश्किल है।
आगे जब उनसे पूछा गया कि वो तो हिंदी गानों में डांस करते हैं। तो प्रियंका ने बताया कि उन्हें हिंदी गाने पसंद हैं, वो हिंदी गाने बजा कर सर हिला कर डांस करते रहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें मेरे साथ रहकर इंडिया से प्यार हो गया है। उन्हें इंडिया का खाना कल्चर, गाने सब पसंद हैं। हाल ही में निक जोनस की एक वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रही थीं जिसमें निक जोनस हिंदी गाने हौली-हौली में ठुमके लगाते नज़र आ रहे थे।
यह भी पढे़ें: दीपिका पादुकोण की बॉलिंग पर रणवीर सिंह ने मारा शॉट, देखें- कपल के क्रिकेट खेलने का शानदार वीडियो
आपको बता दें कि शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का प्रीमियर हाल ही में टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रखा गया था।
ये फिल्म लेखक आयशा चौधरी की असल जिंदगी पर आधारित हैं, जिनकी एक बीमारी के चलते मृत्यू हो गई थी। फिल्म में आयशा चौधरी की भूमिका जायरा वसीम निभाने वाली हैं।