विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Will Smith ने आखिर ऑस्कर होस्ट को क्यों जड़ा थप्पड़, बीवी की बाल्डनेस का इससे क्या है कनेक्शन?

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 28 Mar 2022 12:54 PM (IST)

Oscars Awards 2022 विल स्मिथ का असली नाम विलार्ड कैरोल स्मिथ द सेकंड है। 25 सितंबर 1968 को जन्में विल ...और पढ़ें

Image Source: Oscar Awards Social media page
Image Source: Oscar Awards Social media page

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscars 2022: ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले विल स्मिथ के लिए आज का दिन काफी बड़ा था। पर हर कोई उनकी उपलब्धियों के बारे में बात करने के बजाए एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहा है। हुआ ये कि विल स्मिथ ने प्रजेंटर क्रिस रॉक को फंक्शन के दौरान एक थप्पड़ जड़ दिया। प्रजेंटर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के बालों के बारे में कमेंट किया था, जिसपर विल स्मिथ आपे से बाहर हो गए।

दरअसल, ऑस्कर प्रेजेंटर क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया। उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते कहा कि, 'जेडा G.I. Jane 2 का इंतजार नहीं कर सकतीं, क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था'। बता दें कि स्मिथ की पत्नी जेडा ने Alopecia नाम की गंजेपन की बीमारी की वजह से अपने सारे बाल हटवा दिए हैं। ये सुनकर स्मिथ को गुस्सा आ गया और उन्होंने बीच फंक्शन क्रिस रॉक को जोरदार मुक्का जड़ दिया।

कौन हैं विल स्मिथ?

विल स्मिथ का असली नाम विलार्ड कैरोल स्मिथ द सेकंड है। 25 सितंबर 1968 को जन्में विल स्मिथ, एक एक्टर होने के साथ-साथ रैपर और प्रोड्यूसर भी हैं। स्मिथ अपने टीवी शो द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रैपर की थी, उसके बाद उनकी कुछ सोलो एल्बम भी आईं। विल स्मिथ को अपनी फिल्म अली, मेन इन ब्लैक फ्रैंचाइजी, द परसूट ऑफ हैप्पीनेस, हैनकॉक और किंग रिचर्ड के लिए जाना जाता है। इसके अलावा विल को फिल्म सुसाइड स्कॉड एंड अलादीन में जीन के रोल से भी काफी पैपुलैरिटी मिली थी। इसके साथ उन्होंने दो किताबें भी लिखीं हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।