विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Richa Chadha के बेबी बंप पर क्यों रेखा ने किया था किस, खुद Heeramandi एक्ट्रेस ने सुनाया वो किस्सा

Published: Mon, 29 Apr 2024 11:47 AM (IST)

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) में नजर आने वाली है। हाल ...और पढ़ें

Richa Chadha And Rekha Video (Photo Instagram)
Richa Chadha And Rekha Video (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज 'हीरामंडी'  (Heeramandi) को रिलीज होने में दो दिन बाकी है। ऐसे में लोगों में बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है।  अब तक फिल्म का शानदार ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुकी है, जिसमें भव्यता और रॉयल्टी की झलक देखने को मिली है। 24 अप्रैल को मुंबई में 'हीरामंडी' की शानदार स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी शामिल हुआ था।

इस सीरीज में  ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और मनीषा कोइराला शामिल हैं। स्क्रीनिंग के दौरान ऋचा चड्ढा ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस दौरान अभिनेत्री अपने बेबी बंप के साथ रेड कारपेट में नजर आई थी। इतना ही नहीं रेखा ने ऋचा के बेबी बंप को किस भी किया था। वहीं अब फुकरे एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।

यह भी पढ़ें- Vyjayanthimala से लेकर Rekha तक, बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने पर्दे पर निभाये तवायफों के किरदार

ऋचा ने रेखा के साथ उस पल को याद किया

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने रेखा के उस पल को याद करते हुए कहा कि 'यह जादू की बात थी'। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने रेखा को गले लगाया और रोईं, क्योंकि वेब शो में उनका किरदार दुखद है। दोनों अपने आंसू नहीं रोक पाए। ऋचा ने आगे कहा, "उनके जैसे दिग्गज से सराहना पाकर मुझे वह सारी मान्यता मिली जिसकी मुझे जरूरत थी।

उन्होंने मुझे गले लगा लिया और मुझे ऐसे देखा जैसे वह मेरे बच्चे के उभार को महसूस कर रही हो,  क्योंकि मैं सातवें महीने में थी। उन्होंने मुझे कहा था कि,  'हे भगवान, यह कितना बड़ा आशीर्वाद है। क्या मैं किस कर सकती हूं?' मैंने कहा, 'क्या? हां! मेरी संतान को एक पौराणिक कथा का आशीर्वाद मिल रहा है।

कब रिलीज होगी 'हीरामंडी'

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की आने वाली सीरीज हीरामंडी (Heera Mandi) 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (OTT Platform Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रही है। हीरामंडी का इतिहास 450 साल पुराना है। हीरामंडी (Heeramandi) पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक इलाका है, जिसे अब रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Richa Chadha के लिए रेखा ने किया कुछ इतना स्पेशल, यूजर्स की भी भर आईं आंखें