विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर क्यों Arjun Rampal की बेटी Mahikaa की सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा, बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 01 Nov 2023 12:17 PM (IST)

Arjun Rampal Daughter Video रेड कार्पेट पर माहिका रामपाल को देख फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल
अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Rampal Daughter Video: मंगलवार रात मुंबई में 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के लग्जरी मॉल का आयोजन हुआ। अंबानी परिवार के इस इवेंट में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ, जिसमें कटरीना कैफ, सलमान खान, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा, लेकिन इस इवेंट की लाइमलाइट अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की बेटी माहिका रामपाल (Mahikaa Rampal) ने लूटी।

रेड कार्पेट पर माहिका रामपाल को देख फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। कोई उन्हें रिया कपूर बता रहा है तो कई पलक तिवारी से तुलना कर रहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है।

यह भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड Sara Tendulkar के साथ नजर आए Shubman Gill, यूजर बोले- 'अफवाहें बिल्कुल सच है'

वेदांत महाजन के साथ माहिका ने मारी एंट्री

'जियो वर्ल्ड प्लाजा' इवेंट में अर्जुन रामपाल की बड़ी बेटी माहिका रामपाल (Mahikaa Rampal) अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन (Vedant Mahajan) के साथ पहुंची थी। इस मौके पर वह ब्लू कलर के थाई हाई लिस्ट गाउन में नजर आई। तो वहीं वेदांत भी ब्लू एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आए। दोनों ने मीडिया में खूब पोज भी दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

माहिका रामपाल को देख यूजर हुए हैरान

अब सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि वो अचानक से इतनी बड़ी कब हो गई। एक यूजर ने हैरानी से पूछा, 'ये क्या अर्जुन रामपाल की बेटी है। दूसरे ने लिखा, ये अचानक से कब इतनी बड़ी हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा, जब तक मैंने कैप्शन नहीं पढ़ा, मुझे लगा कि यह सिद्धांत चतुर्वेदी और पलक तिवारी हैं। कई यूजर ने लिखा, यह रिया कपूर की तरह लग रही है। एक अन्य ने लिखा, यह अपनी तस्वीरों से बहुत अलग दिखती है।

क्या करती हैं माहिका रामपाल

बता दें, माहिका, अर्जुन रामपाल और  मेहर जेसिया की बड़ी बेटी हैं। जो 21 साल की है। एक्टर अक्सर अपनी बेटियों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। माहिका लंदन में एक फिल्म स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। जाहिर है कि वो आने वाले समय में एक्टिंग या फिर डायरेक्शन में एंट्री कर सकती हैं।

कौन है वेदांत  महाजन

यह भी पढ़ें- Jio World Plaza की ओपनिंग पर सितारों का लगा मेला, सलमान -दीपिका और जाह्नवी सहित इन स्टार्स का दिखा अलग अंदाज

बता दें,  वेदांत महाजन एक बिजनेसमैन हैं। उनका नाम पहले काजोल-अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन संग जुड़ चुका है। वेदांत महाजन 25 साल के एंटरप्रेन्योर हैं, जो अपने दोस्त मानक ढींगरा और मोहित रावल के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमवीएम एंटरटेनमेंट के को-ऑनर हैं। वेदांत अपने दोस्तों के साथ दिल्ली, मुंबई और लंदन में ग्रैंड पार्टियां ऑर्गनाइज करते हैं।