विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन थे सिनेमा के 'दादा मुनि'? Dharmendra ने 100 रुपये के नोट पर लिया था ऑटोग्राफ

Published: Sun, 18 May 2025 07:10 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 18 May 2025 07:40 PM (GMT+05:30)

सोशल मीडिया पर लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह 100 रुपये के ...और पढ़ें

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मी सितारे (फोटो क्रेडिट- एक्स)
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मी सितारे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धर्मेंद्र ने इस एक्टर का लिया था ऑटोग्राफ
  2. सिनेमा का बहुत बड़ा सुपरस्टार रहा था ये दिग्गज
  3. इस एक्टर ने दिया था दादा मुनि का नाम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अपने आप में रोचक किस्सों का एक बड़ा खजाना हैं। 6 दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर के बाद मौजूदा समय में धर्म पाजी सोशल मीडिया पर आए दिन थ्रोबैक पोस्ट के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के ही-मैन ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह हिंदी सिनेमा के दादा मुनि का ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

100 रुपये के नोट पर उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर दाद मुनि के हस्ताक्षर लिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा कलाकार था, जिसे दादा मुनि की उपाधि मिली थी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

कौन था सिनेमा का दादा मुनि?

बॉलीवुड के कई ऐसे फनकार रहे, जिनको अलग-अलग ओर दिलचस्प निकनेम से जाना जाता है। उस कड़ी में भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता रहे अशोक कुमार (Ashok Kumar) का नाम भी शामिल होता है, जिन्हें दादा मुनि के नाम से जाना जाता था। दरअसल अशोक को ये नाम उनके छोटे भाई और एक्टर अनूप कुमार की तरफ से मिला था, वह अपने बड़े भाई को दादा मुनि कहकर पुकारते थे और इसी वजह से अशोक कुमार बॉलीवुड में भी इसी नाम से फेमस हुए। 

ये भी पढ़ें- 180 बार फ्लॉप हुआ हीरो फिर भी कहलाता है बॉलीवुड सुपरस्टार, हिंदी सिनेमा का हीमैन कभी था B ग्रेड मूवी का हीरो

फोटो क्रेडिट- एक्स

अशोक कुमार का नाता बंगाली परिवार से था और वह अपनी सभी भाइयों में सबसे बड़े थे। बंगाली में बड़े भाई को दादा कहते हैं और मुनि का मतलब गहना होता है। इसलिए उनके छोटे भाई उन्हें किसी गहने से कम नहीं मानते थे और सिनेमा जगत में भी अशोक की चमक हीरे से कम नहीं थी। इसी कारण उन्हें दादा मुनि की उपाधि मिली थी। बता दें कि लीजेंड सिंगर किशोर कुमार भी अशोक के छोटे भाई थे।

धर्मेंद्र ने लिया था ऑटोग्राफ

शनिवार को धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें वह अशोक कुमार से 100 रुपये के नोट पर ऑटोग्राफ लेते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दोस्तों 100 रुपये के नोट पर दादा मुनि का ऑटोग्राफ लिया था। वाह क्या प्यारी यादें हैं, निर्देशक असित सेन और मोहन चोटी भी देख रहे हैं। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

धर्मेंद्र और अशोक कुमार की मूवीज

अशोक कुमार धर्मेंद्र के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। दोनों ने साथ में मिलकर कई मूवीज में काम किया, जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

  • छोटी सी बात

  • ममता

  • कर्तव्य

  • पूजा के फूल

  • वतन के रखवाले

  • शराफत 

इनके अलावा कई ऐसी मूवीज रहीं, जिनमें फैंस को धर्मेंद्र और अशोक कुमार की झलक एक साथ देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें- इस नए एक्टर की मदद के लिए गुंडों से भिड़ गए थे धर्मेंद्र, इतना मजबूत हो गया था याराना