विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lisa Marie Presley Death: माइकल जैक्सन की पूर्व पत्नी थीं लिसा, डेब्यू एल्बम से ही बन गई थीं स्टार

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 13 Jan 2023 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 10:36 AM (IST)

Lisa Marie Presley Death शुक्रवार की सुबह कला जगत के प्रेमियों के लिए बुरी खबर लेकर आई। अपने टैलेंट से ...और पढ़ें

File Photo of Late Singer Lisa Marie Presley. Photo Credit: Lisa Marie Presley Instagram
File Photo of Late Singer Lisa Marie Presley. Photo Credit: Lisa Marie Presley Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Lisa Marie Presley Death: दिवंगत अमेरिकी अमेरिकी एक्टर, सिंगर और म्यूजिशियन एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी लिसा मैरी प्रेस्ली (Lisa Marie Presley) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्हें लॉस एंजेलिस में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वह 54 वर्ष की थीं। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर है। हर जेनरेशन के लोगों में खासकर युवाओं में उनके गाने काफी चर्चित थे। मैरी प्रेस्ली अपने टैलेंट के साथ ही अन्य वजहों से भी जानी जातीं थीं।

ग्रेसलैंड हवेली की थीं मालकिन

1 फरवरी, 1968 में जन्मीं लिसा, मेम्फिस में ग्रेसलैंड हवेली की मालकिन थीं। यह हवेली टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर जानी जाती थी, जो उनके पिता की थी।

2003 में की म्यूजिक एल्बम की शुरुआत

दिवंगत लिसा को बचपन से म्यूजिक का शौक था। उन्होंने 2003 में 'टू हूम इट में कंसर्न (To Whom It May Concern)' म्यूजिक एल्बम की शुरुआत की थी। उनके पहले ही गाने ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इसके बाद 2005 में आया 'नाओ वॉट (Now What)'। मैरी प्रैस्ली का यह एल्बम भी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहा। दोनों गाने इतने ज्यादा पसंद किए गए कि टॉप 200 सॉन्ग्स में इन दोनों गानों को टॉप 10 में जगह मिली। इसके बाद मैरी प्रेस्ली के गानों का सिलसिला बढ़ता ही चला गया। यंग जेनरेशन के बीच उनके सॉन्ग्स काफी फेमस रहे हैं।

माइकल जैक्सन से की थी शादी

लिसा मैरी प्रेस्ली की जिंदगी काफी लेजेंड्री लेकिन थोड़ी सी कंट्रोवर्शियल भी थी। उन्होंने कुल चार शादियां की थीं। उनकी सबसे पहली 1988 में शादी अभिनेता डैनी कनौफ से हुई थी। डैनी से लिसा के दो बच्चे हैं, जिनका नाम राइली और बेंजामिन है। 1994 में इनका तलाक हो गया। उनके अलग होने के बाद उनके बेटे बेंजामिन की मौत हो गई थी। लिसा ने डैनी से तलाक के 20 दिन बाद लिसा ने दिवंगत माइकल जैक्सन से शादी कर ली। हालांकि, यह शादी भी ज्यादा नहीं चल सकी और 1996 में लिसा का माइकल जैक्सन से भी तलाक हो गया।

लिसा ने कई वर्षों बाद अभिनेता निकोलस केग से 2002 में तीसरी शादी की थी। लेकिन 2004 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद 2006 में लिसा ने गिटारिस्ट माइकल लॉकवुड से शादी कर ली। माइकल लॉकवुड से लिसा को जुड़वा बच्चे-हार्पर और फिनले हुए। यह शादी बाकी शादियों से कुछ लंबी चली, लेकिन 2016 में इनकी प्रेम कहानी पर पूर्ण विराम लग गया, जब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें: Lisa Marie Presley Death: मशहूर गायिका लिसा प्रेस्ली का 54 साल की उम्र में निधन, गोल्डन ग्लोब में आई थीं नजर

यह भी पढ़ें: IMDb 2023 Most Anticipated Films: टॉप 20 में 'पठान' ने मारी बाजी, सुहाना खान की डेब्यू फिल्म भी शामिल