विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who is Rohanpreet Singh: 'सारेगामापा लिटिल चैंप' में फर्स्ट रनरअप रहे थे रोहनप्रीत सिंह, जिनके प्यार में गिरफ्त हुईं नेहा कक्कड़

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Sat, 10 Oct 2020 08:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Oct 2020 07:14 AM (GMT+05:30)

रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में नेहा कक्कड़ के साथ डायमंड दा छल्ला गाना गाया था। दोनों का ये गाना काफी हिट रहा। इस गानें में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं गाने के प्रमोशन के दौरान ही दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं थी।

Who is Rohanpreet Singh Know All Details About Neha Kakkar Rumoured Boyfriend
Who is Rohanpreet Singh Know All Details About Neha Kakkar Rumoured Boyfriend

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया क्वीन और बॉलीवुड की फेेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इस वक्त अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 'इंडियन आइडल की जज' नेहा कक्कड़ अपनी शादी की खबरें इस वक्त जोरों शोरों से चल रही हैं। नेहा का नाम बीते काफी समय से रोहनप्री​त सिंह संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। वहीं अब नेहा ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है कि वो और रोहनप्रीत रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अभी तक रोहनप्रीत सिंह की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है। वहीं अब फैंस के मन में लगातार ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये रोहनप्रीत सिंह है कौन, क्या करते हैं। आइए जाने हैं फिर रोहनप्री​त के बारे में...

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You’re Mine @rohanpreetsingh ♥️😇 #NehuPreet 👫🏻

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

यहां हुआ जन्म   

रोहनप्रीत सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ है। वह पंजाब के पटियाला से संबंध रखते हैं। उनके पिता का नाम गुरिंदर पाल सिंह है और वो पंजाब राज्य बिजली बोर्ड में एक खिलाड़ी थे। वहीं उनकी मां का नाम दलजीत कौर है और हाउस वाइफ हैं। रोहनप्रीत की दो बहनें हैं, रश्मिंदर कौर और अमनप्रीत कौर। रोहनप्रीत ने पटियाला से ही अपने स्कूल की पढ़ाई की है। उन्होंने संगीत की​ शिक्षा महज 9 साल की उम्र में ही लेना शुरू कर दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#DiamondDaChalla with Cutest Boy Ever! @rohanpreetsingh ♥️ Much Lovee.. You’re soo cute #RohanpreetSingh 🤗😇 #NehuDiaries #ReelItFeelIt #ReelKaroFeelKaro

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

कौन हैं रोहनप्रीत सिंह?  

नेहा कक्कड़ के इश्क में गिरफ्त हुए रोहनप्रीत सिंह भी उनकी तरह संगीत जगत से ताल्लुख रखते हैं। रोहनप्रीत सिंह एक  पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं। रोहनप्रीत ने अपने करियर की शुरुआत 2017 का गाना 'बैंग गैंग...' से की थी। रोहनप्रीत सिंह साल 2017 में आई 'राइजिंग स्टार-2-' के  फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं। इस शो में दिलजीत दोसांझ जज की भूमिक में थे और उन्होंने रोहनप्रीत को अपना पसंदीदा प्रतियोगी भी कहा गया था। इसी के साथ ही रोहनप्रीत ने साल 2007 में 'सारेगामापा लिटिल चैंप' में भी भाग लिया था। यहां पर भी वह  फर्स्ट रनरअप थे। इसक अलावा रोहनप्रीत 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल के साथ 'मुझसे शादी करोगे' शो में भी देखा गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shukar Hai Mere Rabba! ♥️👼🏻🙏🏼😇

A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh) on

नेहा संग किया काम 

रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में नेहा कक्कड़ के साथ 'डायमंड दा छल्ला' गाना गाया था। दोनों का ये गाना काफी हिट रहा। इस गानें में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं गाने के प्रमोशन के दौरान ही दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं थी तभी से उनके लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आने लगी थी। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।