Who is Masoom Sharma: एक्टर बनने पहुंचे थे मुंबई, सुरों ने बनाया हरियाणवी म्यूजिक स्टार, अब 3 गानों पर लगा बैन
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हरियाणा सरकार ने उनके तीन गानों पर बैन लगा दिया है। सरकार ने उनके तीन गानों को यूट्यूब से हटा दिया है। सिंगर के प्रशंसक उनकी सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं और उनके किस गाने को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी म्यूजिक का जिक्र होते ही मशहूर सिंगर मासूम शर्मा का नाम जहन में आना लाजमी है। शादी, फंक्शन और सड़कों पर चलती कारों में उनके गानों की गूंज आसानी से सुनाई पड़ सकती है। इन दिनों हरियाणा का ये पॉपुलर सिंगर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ पुराने गाने हैं। जिनके ऊपर हरियाणा सरकार ने बैन लगा दिया है।
सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक समर्थन में खड़े हो गए हैं। मासूम शर्मा (Masoom Sharma) भी सरकार के फैसले पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर हरियाणवी स्टार्स भी सिंगर को सपोर्ट करते हुए पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्हें किस सॉन्ग के बाद लोगों के बीच पहचान मिली थी।
इस गाने ने मासूम शर्मा को दिलवाई थी पहचान
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मासूम शर्मा ने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। उनकी पहली 'एल्बम जलवा हरियाणा' थी। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2014 के गाने 'कोठे चढ़ ललकारु' से मिली। इस गाने ने उनकी पॉपुलैरिटी को लोगों के बीच बढ़ा दिया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लिश मीडियम सॉन्ग गाया, जिसमें ऑनस्क्रीन सपना चौधरी और विक्की काजला नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- Ghani Sayani song Out: हरियाणवी भाषा में शहनाज गिल ने रैप कर किया फैंस को इम्प्रेस, लगाए जोरदार ठुमके
Photo Credit- Instagram
शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन साल 2020 तक मासूम शर्मा रोमांटिक और प्यार के विषयों पर आधारित सॉन्ग ज्यादा गाते थे। फिर 2021 में उनका गाना बदनाम गबरू खूब पसंद किया गया। बता दें कि यह उनका पहला बदमाशी का गाना था। मासूम शर्मा ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि इस गाने को कोई कंपनी रिलीज नहीं करना चाहती थी, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी के बाद उनके पास सभी इसी तरह के गाने आए। फिर सिंगर के पास रोमांटिक गाने आने बंद हो गए।
इन तीन गानों पर लगाया गया बैन
हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के तीन गानों को यूट्यूब से हटा दिया है। इसमें 'ट्यूशन बदमाशी का', '60 मुकद्दमे' और 'खटोला' शामिल हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि ये सॉन्ग गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। इस वजह से इन तीनों गानों पर बैन लगाया गया है।
मासूम शर्मा को हरियाणा में इतनी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है कि उनके नाम से गाने चल जाते हैं, लेकिन आपको हैरानी होगी कि वह सिंगर बनना चाहते थे और इसके लिए मुंबई भी गए थे। हालांकि, हरियाणवी गानों में मिल रही सफलता ने उनका नाम इंडस्ट्री के टॉप सिंगर की लिस्ट में शामिल कर दिया।
Photo Credit- Instagram
सॉन्ग बैन होने पर क्या बोले सिंगर?
सरकार के इस फैसले के खिलाफ मासूम शर्मा लगातार अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा था कि 'एक गाने की शूटिंग से 100 लोगों को रोजगार मिलता है। अगर इस तरह के गाने बैन कर दिए जाएंगे, तो उन लोगों का घर कैसे, क्योंकि कलाकार आदमी लाइव परफॉर्मेंस के जरिए भी पैसे कमा लेंगे।'
विवादों के बीच रिलीज हुआ नया गाना
सिंंगर मासूम शर्मा का नया गाना मर्द एक ऑडियो सॉन्ग है, जो बुधवार को उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही उनका नया सॉन्ग भी चर्चा में आ गया है। मासूम शर्मा के टॉप गानों की बात करें, तो इसमें 2 नंबरी, गुंडे ते प्यार, लोफर, एक खटोला जेल के भीतर, ट्यूशन बदमाशी का, गुंडे ते प्यार जैसे गाने शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।