कौन है Anjali Raghav? पवन सिंह पर लगाया बैड टच का आरोप, बॉलीवुड की इस फिल्म में कर चुकी हैं काम
हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव (Anjali Raghav) हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ विवादों में घिर गईं। पवन सिंह पर अंजलि राघव को मंच पर बिना अनुमति के गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद अंजलि ने नाराजगी जताई जिसके बाद पवन सिंह ने माफी मांगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह का नाम विवादों से जुड़ गया है। दरअसल, उन्होंने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को मंच पर गलत तरीके से बिना परमिशन के टच किया। जब सोशल मीडिया पर वीडियो की आलोचना की गई, तो अंजलि ने सफाई देते हुए पवन सिंह को व्यवाहर पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
कौन हैं अंजलि राघव?
अगर आपको हरियाणवी गाने सुनना अच्छा लगता है, तो हिट म्यूजिक वीडियो में अंजलि राघव को जरूर देखा होगा। हरियाणा के मशहूर कलाकारों के साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों में काम किया है। उनके हिट गानों की लिस्ट में चुटकी बजाना छोड़ दें, सैंडल, मैडम नाचे नाचे रे, बाबू आला राजदूत, एतवार की छुट्टी जैसे सॉन्ग शामिल है।
Photo Credit- Instagram
यह भी पढ़ें- जीवन से नफरत... Anjali Raghav 'बैड टच' विवाद के बीच सामने आया Pawan Singh की पत्नी का शॉकिंग रिएक्शन
अर्जुन कपूर की फिल्म में कर चुकी हैं काम
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर कलाकार होने के अलावा, अंजलि राघव बॉलीवुड फिल्म तेवर का हिस्सा भी थीं। इसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल की भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनका किरदार थोड़ा छोटा जरूर था। वहीं, उन्हें बतौर हरियाणवी एक्ट्रेस या आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। इन दिनों पवन सिंह संग विवाद को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। अंजलि राघव के बारे में यह भी बता दें कि उन्होंने साल 2012 के टीवी शो कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा में भी काम किया है। इसके अलावा, हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम चर्चित कलाकारों के साथ अंजलि ने काम किया है और वह 10 साल से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
अंजलि के बारे में बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह फैंस के साथ लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ज्यादातर पोस्ट उनके गानों या प्रोजेक्ट से जुड़ी रहती हैं। हरियाणवी म्यूजिक कॉन्सर्ट में वह परफॉर्म भी करती हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अंजलि वेकेशन की फोटोज भी अपलोड करती हैं।
यह भी पढ़ें- Anjali Raghav को टच करने के विवाद पर Pawan Singh का आया पहला रिएक्शन, एक्ट्रेस को लेकर क्या बोले भोजपुरी एक्टर?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।