कौन हैं 29 वर्षीय Noor Alfallah जो देने वाली हैं अल पचीनो के बच्चे को जन्म, कई उम्रदराज लोगों कर चुकी हैं डेट
Who Is Al Pacino 29 Year Old Girlfriend Noor Alfallah अल पचीनो की 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह कौन है। वह इसके पहले भी कई उम्रदराज लोगों को डेट कर चुकी है। एक बार उन्हें लेकर अफवाह उड़ी थी कि वह 91 वर्षीय अभिनेता को डेट कर रही थी।
नई दिल्ली जेएनएन। Who Is Al Pacino 29 Year Old Girlfriend Noor Alfallah: हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो 83 वर्ष की आयु में चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह 1 महीने में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस खबर ने पूरे हॉलीवुड में तहलका मचाकर रख दिया है। सभी लोग यह जानने के लिए बेकरार है कि अल पचीनो की गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह कौन है।
अल पचीनो की फेमस हॉलीवुड की फिल्में कौन-सी है?
अल पचीनो ने द गॉडफादर और स्कारफेस जैसी फेमस हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। अब उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन से एक बार फिर सनसनी मचा दी है। उन्होंने साबित कर दिया है कि दिल के मामले में उम्र बस एक नंबर है। अल पचीनो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अल पचीनो और उनकी गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह कोरोना के दौरान एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों के रोमांस का खुलासा हाल ही में हुआ है। पैपराजी ने दोनों को लॉस एंजेलिस के एक रेस्टोरेंट में रोमांटिक डिनर डेट पर स्पॉट किया। इसके बाद दोनों की नजदीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
View this post on Instagram
नूर अलफलाह किस अभिनेता के बच्चे को जन्म देने वाली है?
अब नूर अलफलाह एक महीने बाद अल पचीनो के बच्चे को जन्म देने वाली है। गौरतलब है कि अल पचीनो को पहले से ही दो बेटियां और एक बेटा है। खास बात यह है कि उनकी एक बेटी उनकी गर्लफ्रेंड से भी बड़ी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी 33 वर्ष की है। खास बात यह है कि अल पचीनो ने पिता बनने की घोषणा तब की, जब एक और अभिनेता रॉबर्ट डे नीरो ने इस बात की घोषणा की है कि उनकी गर्लफ्रेंड भी पेट से हैं। नूर अलफलाह ने अल पचीनो का दिल जीत लिया था।
कौन है अल पचीनो को गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह?
नूर अलफलाह का जन्म कुवैत में हुआ है। उनकी मां अमेरिकी थी और पिता कुवैती थे। उनका लालन-पालन लॉस एंजेलिस में हुआ है। उन्होंने यूसीएलए फिल्म और टेलीविजन स्कूल में पढ़ाई की है। वह पहले से ही मनोरंजन जगत से जुड़ना चाहती थी। फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रयास के कारण वह सोनी के लेंडा प्रोडक्शन की वाइस प्रेसिडेंट बन गई।
View this post on Instagram
नूर अलफलाह का अफेयर क्या उनसे उम्र में अधिक बड़े कलाकारों से रहा है?
इसके पहले भी नूर अलफलाह का अफेयर उनसे उम्र में अधिक बड़े कलाकारों से रहा है। पहले खबर आई थी कि जब वह 22 वर्ष की थी, तब उनका अफेयर्स 74 वर्षीय मिक जैगर के साथ था। नूर अलफलाह ने तब इस पर चुप्पी साध रखी थी। मिक जैगर से अलग होने के बाद अलफलाह का रोमांस निकोलस बेरगुएंन के साथ परवान चढ़ा था। 2018 में निकोलस की उम्र 61 वर्ष थी। वहीं, नूर अलफलाह ने 51 वर्षीय एली रोथ को भी डेट किया है। इस बात की भी अफवाह उड़ी थी कि नूर अलफलाह का रोमांस 91 वर्षीय क्लाइंट ईस्टवुड के साथ भी था। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए नूर ने बताया था कि दोनों में सिर्फ दोस्ती है। अल पचीनो और नूर अलफलाह के बीच 54 वर्ष का अंतर है।