विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं अरमान मालिक की पत्नी Aashna Shroff, कई स्टार्स से ज्यादा है उनकी नेटवर्थ

Published: Fri, 03 Jan 2025 10:08 AM (IST)

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर अरमान मलिक साल 2025 में शादी के बंधन में ...और पढ़ें

अरमान मलिक की पत्नी आशना श्रॉफ की नेटवर्थ एंड प्रोफेशन/ फोटो- Jagran Graphics
अरमान मलिक की पत्नी आशना श्रॉफ की नेटवर्थ एंड प्रोफेशन/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. आशना श्रॉफ कमाई में देती हैं सितारों को मात
  2. 2023 में इस कपल ने कर ली थी सगाई
  3. प्री-स्कूल टीचर कैसे बनी सोशल मीडिया की जान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनु मलिक के भतीजे और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। छह साल तक आशना श्रॉफ को डेट करने के बाद कपल ने 28 अगस्त 2023 को सगाई की थी, जिसकी कई खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सगाई के तकरीबन एक साल बाद सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने शादी की। 

सगाई की तरह ही इस कपल की शादी की खबर भी फैंस को कानों-कान नहीं हुई। बीते दिन अरमान ने आशना श्रॉफ के साथ वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "तू ही मेरा घर है"। 2 जनवरी 2025 को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अरमान के इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन कई यूजर्स के मन में ये सवाल भी आ रहा है कि आशना श्रॉफ आखिर हैं कौन, जिन पर हैंडसम सिंगर अपना दिल हार गए। तो चलिए देर किस बात की है, हम आपको उनके प्रोफेशन से लेकर उनकी नेटवर्थ और प्री-स्कूल टीचर कैसे बनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर डिटेल बताएंगे। 

सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं आशना श्रॉफ

आशना श्रॉफ का जन्म मुंबई में 4 अगस्त 1993 में सिंधी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के मिठीबाई कॉलेज से पूरी की, उसके बाद लंदन से फैशन में पढ़ाई की और डिग्री ली। फैशन के अलावा उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग और फोटोग्राफी में भी डिग्री हासिल की। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, आशना श्रॉफ की मां किरण श्याम श्रॉफ पेशे से एक मॉडल रही हैं और उन्होंने अकेले ही अपनी बेटी की देख-रेख की है।

Photo Credit- Instagram 

प्रीस्कूल टीचर आशना कैसे बनीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैशन में शुरु से ही दिलचस्पी रखने वालीं आशना श्रॉफ लाइमलाइट में आने से पहले एक प्री-स्कूल टीचर थीं। साल 2013 में उन्होंने अपनी जॉब को छोड़कर फैशन के लिए अपने पैशन को फॉलो करने का निर्णय लिया और ब्लॉगिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे अरमान-आशना, सिंगर ने वेडिंग फोटो संग लिखा- तू ही मेरा घर

आशना ने खुद का Youtube चैनल बनाया, जिस पर उन्होंने ब्यूटी, फैशन और ट्रेवल वीडियोज डालने शुरू कर दिए। उन्हें जल्द ही पॉपुलैरिटी मिली और देखते ही देखते यूट्यूब पर उनके 1.5 लाख सब्स्क्राइबर हो गए । फिलहाल उनके 1.9 लाख के करीब सब्स्क्राइबर हैं। 

Photo Credit- Instagram

ऑनलाइन फैशन स्टोर और इंस्टाग्राम से कमाती हैं इतने करोड़ 

अरमान मलिक की पत्नी आशना श्रॉफ की YOUTUBE के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी एक अच्छी-खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उन्हें 1 मिलियन यानी कि 10 लाख से ज्यादा लोग सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वह खुद का ऑनलाइन फैशन स्टोर भी रन करती हैं। इसके अलावा उनका कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ कोलाब्रेशन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी टोटल नेटवर्थ 37 करोड़ के आसपास है। 

यह भी पढ़ें: Armaan Malik ने मंगेतर को डेडिकेट किया सबसे रोमांटिक ट्रैक, आशना की आंखों से छलके आंसू