विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां है अजय देवगन की 'बहू' और सलमान की Wanted Girl? सर्जरी ने बिगाड़ा चेहरा फिर फिल्मों से हुई नदारद

Published: Fri, 27 Mar 2026 07:47 PM (IST)

Ayesha Takia को तब जबरदस्त शोहरत मिली, जब उन्होंने Wanted में सलमान खान के साथ लीड रोल निभाया। हालांकि कुछ ही फिल्मों के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

कहां है वान्टेड की हीरोइन आयशा टाकिया?

कहां है वान्टेड की हीरोइन आयशा टाकिया?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वांटेड में आयशा टाकिया ने करोड़ों फैंस का दिल जीता था और कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। वे उन सितारों में से हैं जिन्होंने कम फिल्मों से बेशुमार शोहरत पाई लेकिन कुछ ही वक्त बाद इंडस्ट्री छोड़ दी और अपनी पर्सनल लाइप पर ध्यान दिया।

आयशा उन सितारों में भी हैं जिन्हें फैंस बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वे फिल्मों में वापस आ जाएं। हालांकि आयशा को इंडस्ट्री से दूरी बनाए 12 साल से ज्यादा वक्त हो गया। लेकिन इन सालों में वे काफी बदल गई हैं। आइए जानते हैं आयशा क्या करती हैं और सालों बाद कितना बदल गया उनका लुक?

यह भी पढ़ें- हीरो से ज्यादा फीस लेने वाला विलेन, असल जिंदगी में डरते थे लोग, कौन था सिनेमा का 'शेर खान'?

इन फिल्मों में किया काम

आयशा ने 2004 में 'टार्ज़न: द वंडर कार' (Tarzen The Wonder Car) से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी शुरुआत के बाद, आयशा टाकिया (Ayesha Takia) कई अन्य सफल फिल्मों में नजर आईं, जैसे 'सोचा न था' (2005), 'सलाम-ए-इश्क' (2007), 'वांटेड' (2009) और 'पाठशाला' (2010)।

ayesha takia (1)

आखिरी फिल्म रही थी फ्लॉप

आयशा की आखिरी रिलीज 'Mod' नाम की एक फिल्म थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसी के बाद आयशा टाकिया ने हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ दी और अपनी पारिवारिक जिंदगी पर ध्यान देने का फैसला किया।

शादी के बाद अपनाया इस्लाम

आयशा टाकिया ने 2009 में, 23 साल की उम्र में, अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर ली। फरहान एक रेस्टोरेंट मालिक हैं और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। शादी के बाद उन्होंने अपना सरनेम बदलकर 'टाकिया आजमी' कर लिया और इस्लाम अपना लिया। शादी के कुछ ही समय बाद इस जोड़े के घर एक बेटे का जन्म हुआ।

ayesha takia (2)

सर्जरी के लिए हुई थीं ट्रोल

अगस्त 2024 में आयशा टाकिया को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जब उन्होंने एक अलग लुक वाली तस्वीरें पोस्ट कीं, तो यूजर्स ने कहा कि उनकी लिप या प्लास्टिक सर्जरी बिगड़ गई है। इसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था हालांकि अब वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके बाद आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में नाराजगी जाहिर की थी कि लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कमेंट नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा था कि अब वे फिल्मों में वापस नहीं आएंगी।

ayesha takia (3)

अब क्या करती हैं आयशा टाकिया?

आयशा वन्यजीव संरक्षण का समर्थन करती हैं, और उन्होंने सामाजिक पहलों तथा पशु कल्याण के कार्यों में भी हिस्सा लिया है। वे लाइमलाइट से दूर फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- एक तवायफ जिसने कर दिया था अंग्रेजों की नाक में दम, एक गाने के लेती थी 3 हजार, दिलचस्प है Gramophone Girl की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।