जब थाने पहुंचे यो यो हनी सिंह!
यो यो हनी सिंह का कमबैक गाना 'बर्थडे बैश' म्यूजिक चार्ट पर टॉप तक पहुंचेगा या नहीं अभी शायद सिंगर के लिए यह बड़ी समस्या नहीं है! उनके लिए तो टेंशन की बात वो मामले हैं जो वक्त-वक्त पर उनके खिलाफ दर्ज हुए हैं। हनी सिंह के आपत्तिजनक गानों और
मुंबई। यो यो हनी सिंह का कमबैक गाना 'बर्थडे बैश' म्यूजिक चार्ट पर टॉप तक पहुंचेगा या नहीं अभी शायद सिंगर के लिए यह बड़ी समस्या नहीं है!
ओएमजी! शाहरुख खान ने क्यों पहनी साड़ी?
उनके लिए तो टेंशन की बात वो मामले हैं जो वक्त-वक्त पर उनके खिलाफ दर्ज हुए हैं। हनी सिंह के आपत्तिजनक गानों और म्यूजिक वीडियो को लेकर हमेशा ही हंगामा होता रहा है। इसी तरह का एक मामला पिछले साल नागपुर में दर्ज हुआ था।
एक मार्च का संडे नागपुर के लोगों के लिए थोड़ा अलग था। इसी दिन यो यो हनी सिंह को नागपुर में देखा गया। वो पचपाओली पुलिस थाने में खुद पर दर्ज मामले के लिए हाजिर हुए थे। हनी मुश्किल से दस मिनट यहां रुके और फटाफट काम निपटा कर वहां से चले गए। लग रहा था कि ये हाजिरी किसी पूछताछ के लिए नहीं बल्कि कुछ औपचारिकतां पूरी करने के लिए थीं।
भले ही हनी सिंह अभी सेफ जोन में नज़र आ रहे हों, लेकिन लगता है आगे परेशानियां बढ़ने वाली हैं।