विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख खान जब प्रियंका चोपड़ा से पूछ बैठे थे शादी का सवाल, देसी गर्ल ने दिया था ऐसा जवाब, नहीं भूले होंगे SRK

Published: Tue, 21 May 2024 01:25 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं। सलमान खान से लेकर शाह रुख खान (Shah Rukh ...और पढ़ें

शाह रुख खान जब प्रियंका चोपड़ा से पूछ बैठे थे शादी का सवाल, (X Image)
शाह रुख खान जब प्रियंका चोपड़ा से पूछ बैठे थे शादी का सवाल, (X Image)

HighLights

  1. प्रियंका- शाह रुख की मुलाकात
  2. मिस इंडिया के जज पैनल में थे शाह रुख
  3. शाह रुख ने पूछा शादी का सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और शाह रुख खान चंद फिल्मों में ही साथ नजर आए हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री आग लगा देने वाली रही थी। हालांकि, प्रोफेशन से ज्यादा प्रियंका चोपड़ा और शाह रुख खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी। अफवाहों की दुनिया में दोनों के लिंक-अप की बात कई बार सामने आ चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में, तो ये भी दावा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा और शाह रुख खान ने 2013 में निकाह कर लिया था।

यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड से दूरी को भी इस अफेयर का नतीजा बताया जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका चोपड़ा और शाह रुख खान के पुराने फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच अब एक और वीडियो चर्चा बटोर रहा है। जिसमें किंग खान एक्ट्रेस से वेडिंग प्लान के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sushmita Sen को याद आया 'मिस यूनिवर्स' का मंच, अपनी ऐतिहासिक जीत के 30 साल पूरे होने पर यूं मनाया जश्न

प्रियंका- शाह रुख की मुलाकात

प्रियंका चोपड़ा की शाह रुख खान से मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही हो गई थी। दोनों का आमना- सामना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान हुआ था। 17 साल की प्रियंका जीतने के लिए मुकाबला कर रही थीं। वहीं, शाह रुख खान जज पैनल में शामिल थे। ऐसे में किंग खान को एक्ट्रेस से सवाल पूछने का मौका मिला, शादी से जुड़ा हुआ था। टीनएजर प्रियंका चोपड़ा ने भी भरी महफिल में बड़ी बेबाकी से जवाब दिया और सबकी तारीफें बटोर ली।

मिस इंडिया के जज पैनल में थे शाह रुख

शाह रुख खान ने तब प्रियंका चोपड़ा से पूछा था कि अगर उन्हें एक स्पोर्ट्समैन, एक अमीर बिजनेसमैन या एक शाह रुख की तरह एक्टर से शादी करने का मौका मिला तो किससे शादी करेंगी? शाह रुख खान के साथ अजहरुद्दीन और स्वारवोस्की भी जज के पैनल में थे।

शाह रुख ने पूछा शादी का सवाल

ऐसे में एक्टर ने उनकी तरह इशारा करते हुए कहा, ‘मैं खूबसूरत लड़कियों के सामने विनम्र हो जाता हूं। सोचिए अगर आपको एक भारतीय खिलाड़ी जैसे अजहर भाई (अजहरउद्दीन) जो आपको पूरी दुनिया घुमा सकते हैं। एक बिजनेसमैन जैसे स्वारवोस्की, जो आपको एक से बढ़कर एक नेकलेस दिला सकते हैं या एक हिंदी फिल्म एक्टर जैसे मैं, जो आपसे इस तरह का मुश्किल सवाल को पूछने के अलावा और कुछ नहीं दे सकता, तो किससे शादी करना पसंद करेंगी आप?

यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक सीन्स की वजह से Priyanka Chopra ने छोड़ी थीं कई मूवीज, करियर की शुरुआत में लिया था रिस्क?

SRK asked Priyanka if she would marry an actor like him in the Miss India pageant!

byu/Infamous-Radio-6435 inBollyBlindsNGossip

प्रियंका का बेबाक अंदाज

प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा,  ‘अगर मुझे इन तीन मुश्किल ऑप्शन दिए जाएं तो मैं भारतीय स्पोर्ट्समैन से शादी करना चाहूंगी। ताकि जब मैं घर आऊं या वो घर आए, तो मुझे पता है कि मैं उसे सपोर्ट के लिए और उसे बताने के लिए खड़ी रहूंगी कि मैं उस पर उतना ही गर्व करती हूं जितना पूरा देश करता है। मैं उसे बता पाऊंगी कि देखो तुमने कितना अच्छा किया और तुम बेस्ट हो। मुझे अपने पति पर गर्व होगा, क्योंकि वो एक मजबूत इंसान होगा अगर वो मेरे देश को गर्व महसूस करवा रहा है तो।