Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपत्तिजनक सीन्स की वजह से Priyanka Chopra ने छोड़ी थीं कई मूवीज, करियर की शुरुआत में लिया था रिस्क?

    Priyanka Chopra सिनेमा जगत की आइकॉन स्टार मानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। लेकिन क्या आपको पता है कि करियर की शुरुआत में उन्होंने बहुत सारी फिल्में सिर्फ इस वजह से छोड़ दी थीं क्योंकि उनमें कुछ सीन्स एक्ट्रेस को पसंद नहीं थे। इस बात का खुलासा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Priyanka Chopra Mother) ने किया था।

    By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Fri, 17 May 2024 03:28 PM (IST)
    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थीं कहीं मूवीज (Photo Credit-Priyanka Chopra, Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। सनी देओल स्टारर फिल्म द हीरो से इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन करियर की शुरुआत में कुछ मूवीज ऐसी भी रहीं, जिनको कुछ आपत्तिजनक सीन्स की वजह उन्होंने  फिल्मों को छोड़ दिया था। इसको लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया था। 

    करियर की शुरुआत में प्रियंका ने लिया था रिस्क

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में शुमार हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड पेजेंट का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने हिंदी सिनेमा की तरफ रुख किया था। अक्षय कुमार और लारा दत्ता की फिल्म अंदाज से उन्होंने हिट फिल्म का स्वाद चखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

    ये भी पढ़ें- 160 करोड़ की हवेली में लौटीं Priyanka Chopra, आलीशान महल से दिखाया इतना खूबसूरत नजारा, नहीं हटेंगी नजरें!

    बीते साल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने जोश टॉक आशा को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था- प्रियंका पर एक्ट्रेस बनने का कोई प्रेशर नहीं था। हमारी तरफ से उसके लिए पूरी छूठ थी कि वह फिल्म लाइन में जाए या फिर नहीं। 

    करियर की शुरुआत में उसने कई फिल्में इस वजह से छोड़ दी कि उनमें जो सीन्स थे वो काफी अपात्तिजनक थे। हमने हमेशा उसे ये सीखाया कि आपको इस इंडस्ट्री में अपनी छवि एक दम स्पष्ट रखनी है। ज्यादा फिल्में करने को लेकर आपको कुछ भी ऐसा वैसा नहीं चुनना है। इसी राय को उसने हमेशा फॉलो किया है। 

    इस मूवी में दिखने वाली हैं प्रियंका

    जहां एक तरफ फैंस बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की वापसी की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस हॉलीवुड में अगली फिल्म की तैयारियों में लगी हुई हैं। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग कर के वापसी लौटी हैं। 

    ये भी पढ़ें- Cannes 2024 के लिए Priyanka Chopra ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का लुक? वायरल तस्वीर को देख चकराया यूजर्स का दिमाग