Move to Jagran APP

जब सलमान ख़ान बने आदित्य रॉय कपूर के 'लव गुरु', जानिए मजेदार किस्सा

आदित्य और सलमान के इस रोमांस वाली घटना की जानकारी बिग बॉस के सेट से आई। दोनों सोमवार को बिग बॉस 13 के सेट से इस किस्से को याद किया।

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 08:02 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 11:19 AM (IST)
जब सलमान ख़ान बने आदित्य रॉय कपूर के 'लव गुरु', जानिए मजेदार किस्सा

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान के फैंस उनको लव गुरु के किरदार में फ़िल्म 'पार्टनर' में देख चुके हैं। इस बार फैंस के सामने वह किस्सा आया है, जब सलमान ख़ान ने सच में लव गुरु का काम किया था। उन्होंने अपकमिंग फ़िल्म 'मलंग' के हीरो आदित्य राय कपूर के लिए लव गुरु काम किया था। सलमान की सलाह से आदित्य को एक सुंदर-सी लड़की से किस मिला था। यह घटना साल 2009 की है। इस वक्त आदित्य ने विपुल शाह की फ़िल्म 'लंदन ड्रीम्स'  के जरिए अपना डेब्यू किया था।

loksabha election banner

आदित्य और सलमान के इस रोमांस वाली घटना की जानकारी बिग बॉस के सेट से आई। दोनों सोमवार को बिग बॉस 13 के सेट से इस किस्से को याद किया। सलमान ख़ान ने बताया कि फ़िल्म की सेट पर आदित्य को एक लड़की से प्यार हो गया। आदित्य उस लड़की को अप्रोज करना चाहते थे। हालांकि, वह यह नहीं जानते थे कि उसे कैसे अप्रोज करना चाहिए। सलमान ने सलाह दी कि सीधे जाओ और लड़की से एक किस के लिए पूछो। आदित्य ने सलमान की सलाह मानी और जाकर उन्होंने कहा, 'यार एक किस दो ना यार, प्लीज ना...'। सलमान ने बताया कि सलाह उनके काम आई और आदित्य को किस मिल भी गया। 

बिग बॉस 13 में आदित्य अपनी अपकमिंग फ़िल्म मलंग का प्रमोशन करने आए थे। यह फ़िल्म 7 फरवरी को पर्दे पर उतरेगी। इस फ़िल्म वह दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में हैं। शो के दौरान सलमान ख़ान मलंग के कुछ डायलॉग्स को रिक्रिएट भी किया। इसके लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर दबंग स्टाइल को फॉलो किया। उनको ऐसा करने के लिए अनिल कपूर ने रिक्वेस्ट की थी। 

आपको बता दें कि मलंग को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। इससे पहले मोहित ने आदित्य को लेकर आशिकी 2 बनाई थी। आदित्य के फ़िल्मी करियर को इस फ़िल्म से काफी मदद मिली। फ़िल्म अपने समय में हिट रही थी। अब देखना है कि मलंग क्या गुल खिलाती है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.