यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'काश! कोई ना देखे मेरी फिल्म', जब Salman Khan ने अपनी ही मूवी को लेकर कह दी थी ये अजीबोगरीब बात
सलमान खान (Salma Khan) एक बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। मैंने प्यार किया हम आपके हैं कौन... हम साथ साथ हैं ...और पढ़ें

HighLights
- 'मैंने प्यार किया' ने दिलाई सलमान को पहचान
- 'बीवी हो तो ऐसी' से समान ने किया था डेब्यू
- पहली फिल्म में शामिल थे कई बड़े स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। फैंस के बीच उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। हालांकि, वो एक्टर नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें कैमरे के सामने लेकर आई। सलमान खान ने फिल्म मैंने प्यार किया के साथ धूम मचा दी थी। इससे एक साल पहले उनकी फिल्म आई थी 'बीवी हो तो ऐसी', जिसे उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर का रोल अदा किया था।
'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान खान के साथ कई बड़े स्टार्स शामिल थे। इसमें रेखा, बिंदु और फारूक शेख ने अभिनय किया था। हालांकि, दबंग स्टार नहीं चाहते थे कि कोई उनकी ये फिल्म देखे।
एक्टर नहीं बनना था डायरेक्टर
सलमान खान से 2006 में सीधी बात में प्रभु चावला के साथ बातचीत में पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में कैसे कदम रखा, क्योंकि उनके पिता एक फेमस स्क्रिप्ट राइटर थे। इस दौरान सलमान खान ने शेयर किया कि शुरू में वह एक डायरेक्टर बनना चाहते थे और स्क्रिप्ट लेकर घूमते थे।
सलमान में नहीं थी एक्टर वाली बात
हालांकि, वो काफी छोटे थे, इसलिए कोई भी उन्हें निर्देशक के रूप में लेने के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने याद किया कि अपने डेब्यू के समय उन्हें नहीं लगता था कि उनमें ऐसी कोई काबिलियत है, क्योंकि उनके पास अच्छी हाइट, बॉडी और पर्सनैलिटी नहीं थी।
यह भी पढ़ें- 'रेस 3' में Saif Ali Khan को हटाकर इस वजह से सलमान खान को किया गया था कास्ट, प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

नहीं चाहते थे कोई देखे डेब्यू फिल्म
सलमान खान को कुछ वक्त बाद 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म ऑफर की गई जिसे उन्होंने स्क्रिप्ट सुनने के बाद साइन कर लिया था। जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' देखी, तो वो शर्मिंदा हो गए थे। सलमान ने कहा, "मैंने स्क्रिप्ट सुनने के बाद फिल्म साइन की और मुझे यह वाकई पसंद आई, लेकिन जब मैंने इसमें अपना काम देखा, तो मैंने प्रार्थना की... मुझे लगता है कि मैं धरती पर पहला इंसान हूं जो विनती कर रहा था कि कोई भी उसकी पहली फिल्म न देखे, क्योंकि मैंने फिल्म में इतना बुरा काम किया था कि मैं शर्मिंदा हो गया।"