विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर ने जब सैफ अली खान को घर में एक अनजान महिला के साथ देखा ! ऐसा हुआ था ऐक्टर का हाल

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 10:39 AM (IST)

सैफ ने खुलासा करते हुए बताया है कि एक बार जब एक अनजान महिला उनके घर में अचानक घुस गई ...और पढ़ें

Image Source: Kareena Kapoor Social Media page
Image Source: Kareena Kapoor Social Media page

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर सैफ अली खान आजकल अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सैफ के अलावा रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी भी लीड रोल में हैं। 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्रमोशन के दौरान अपने कुछ पर्सनल खुलासों को लेकर सैफ सुर्खियों में छाए हुए हैं।

सैफ ने किया खुलासा

हाल ही में सैफ ने खुलासा करते हुए बताया है कि एक बार जब एक अनजान महिला उनके घर में अचानक घुस गई तो वह वाकई में डर गये थे। साथ ही सैफ ने ये भी बताया कि करीना ने जब उस महिला को देखा तो उनका रिएक्शन कैसा था, उनकी लिविंग वाइफ ने उनका कैसा हाल बनाया।

जब करीना ने सैफ को इस हाल में देखा!

यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रानी मुखर्जी के साथ बातचीत के दौरान सैफ ने बताया कि घटना दो साल पहले की है जब वो अपने 'पुराने फ्लैट' फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट में अपनी वाइफ करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ रहते थे। सैफ ने आगे बताया कि एक एक महिला ने डोर बेल बजाई तो मैंने दरवाजा खोला, वो घर के अंदर आ गई।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

ऐसा था करीना का रिएक्शन

सैफ बोले- महिला मेरी तरफ देखते हुए कहती है , 'तो, यह वह जगह है जहां तुम रहते हो'। वह बहुत आत्मविश्वास के साथ सीधे ऊपर चली आई। अनजान महिला काफी अच्छे से तैयार होकर आईं थी और ऐसा कुछ गलत नहीं कर रही थी तो मैं उसे रोक नहीं सका। सैफ ने आगे बताते हुए कहा कि मैं और मेरी करीना उसे ध्यान से देख रहे थे। इसके बाद करीना मेरी तरफ पूछते हुए कहा, 'क्या तुम कुछ नहीं कहोगे?' ।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

बुरी तरह से डर गए थे सैफ

इसपर सैफ ने बताया कि महिला के अंदर आने पर मैं एकदम डर गया और समझ में नहीं आ रहा था कि मैं मुझे क्या करना चाहिए। मैं सोच रहा था, 'क्या मैं इस महिला को जानता क्‍या जानता हूं?' मैंने कहा तुम यहां क्या कर रही हो?' उस महिला ने कहा ठीक है और फिर वह मुड़ी और बाहर चली गई। सैफ की इस बात पर रानी मुखर्जी शॉक्ड होकर उनसे सवाल करती हैं कि उस महिला को बिल्डिंग के अंदर सिक्‍योरिटी ने कैसे जाने दिया गया। इस सैफ ने जवाब में कहा उन्हें इस बारें में कुछ नहीं पता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।