विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartik Aryan: जब ट्रैफिक में फंसे कार्तिक आर्यन को स्कूल बस में बैठे बच्चों ने देखा, बोले- 'ट्रैफिक हो तो ऐसा'

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 22 Feb 2023 05:19 PM (IST)

कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ...और पढ़ें

When children sitting in the school bus saw Kartik Aryan stuck in traffic, VIA instagram
When children sitting in the school bus saw Kartik Aryan stuck in traffic, VIA instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा इसी शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई है। एक्टर फिल्म को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रैफिक में फंसे हैं और इस बीच स्कूल बस में बैठे बच्चे उन्हें देख लेते हैं।

ट्रैफिक में फंसे कार्तिक को स्कूल के बच्चों ने देखा

कार्तिक ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मुंबई की व्यस्ततम सड़क पर ट्रैफिक में फंसे नजर आ रहे हैं। इस बीच उनकी कार के सामने से गुजर रही स्कूल बस में बैठे बच्चे उन्हें देख लेते हैं और कार्तिक को देख खासा एक्साइटेड होकर उन्हें 'हैलो' बोलने लगते हैं। कार्तिक भी उन्हें रिप्लाई करते हुए 'हाय' और 'थैंक्यू' बोलते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कार्तिक की मिलियन डॉलर स्माइल के साथ खत्म हो जाता है। इसे पोस्ट करते हुए कार्तिक ने कैप्शन दिया, 'ट्रैफिक हो तो ऐसा'।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली शहजादा

शहजादा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक नेट 24.51 करोड़ की कमाई की है और ग्रॉस 26 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। सोनू के टीटू की स्वीटी से लेकर भूल भुलैया 2 तक जिस तरह से कार्तिक आर्यन का करियर ग्राफ था, उसे देखते हुए फैंस को यही लग रहा था कि उनकी ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म का काफी समय से प्रमोशन कर रहे थे।

बता दें कि कार्तिक की ये फिल्म इंडिया ही नहीं, वर्ल्डवाइड भी अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 33.5 करोड़ की टोटल कमाई की है।

यह भी पढ़ें: Shehzada Box Office Collection Day 5: शहजादा की हालत हुई खराब, 5वें दिन कार्तिक की फिल्म ने किया इतना कारोबार

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन नहीं अक्षय कुमार आएंगे नजर, शहजादा के गिरते क्लेक्शन ने एक्टर्स से छीना मौका?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।