विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुहागरात' के गाने पर जब भिड़ीं भोजपुरी की 2 एक्ट्रेसेस, सालों बाद निकाली भड़ास; बवाल मचाते हुए लगाए थे इल्जाम

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:26 PM (IST)

भोजपुरी सिनेमा में भी कैट फाइट काफी देखने को मिलती है। दो एक्ट्रेसेस के बीच तो सुहागरात के एक गाने से जुड़ा ऐसा विवाद गरमाया कि खूब बवाल मचा।

जब एक सुहागरात के गाने ने बनाया दो हीरोइनों को दुश्मन/ फोटो- इंस्टाग्राम

जब एक सुहागरात के गाने ने बनाया दो हीरोइनों को दुश्मन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. काजल राघवानी ने 'सुहागरात' गाने के विवाद का खुलासा किया

  2. एक गाने की वजह से दोनों के बीच हुई थी गलतफहमी 

  3. सबके सामने खूब बवाल करते हुए लगाए थे इल्जाम 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कैट फाइट सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं है, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी लंबे समय से देखने को मिलती है। एक तरफ जहां भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी और पूनम दूबे ने एक-दूसरे पर काफी कीचड़ उछाला, तो वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी और याशिका कपूर में भी खेसारी लाल यादव की वजह से खूब खींचतान हुई।

हमेशा अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचाने वाली काजल राघवानी की दुश्मनी अपनी काफी को-स्टार्स के साथ रही है। एक एक्ट्रेस पर तो वह सुहागरात के गाना ढ़ंग से शूट न हो पाने को लेकर वह भड़क उठी थी, जिसके बाद दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई।

सुहागरात के गाने के दौरान निर्देशक से पड़ी थी डांट

काजल राघवानी जिस एक्ट्रेस से सुहागरात के गाने को लेकर भिड़ी थीं वह कोई और नहीं, बल्कि भोजपुरी की नंबर वन एक्ट्रेस आम्रपाली हैं। काजल और आम्रपाली दोनों ही जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान एक एपिसोड़ में रानी चटर्जी से बात करते हुए काजल राघवानी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर एक खुलासा किया था।

उन्होंने रानी से बातचीत के दौरान कहा था, "आम्रपाली दुबे किसी को निरहुआ के साथ काम करने नहीं देती। जब मैं दिनेश जी के साथ आशिक आवारा में काम कर रही थी, तो उस दौरान आम्रपाली भी वहां थी। उन्हें सामने देख दिनेश जी थोड़ा अंकफर्टेबल हो रहे थै। डायरेक्टर मेरे पास आए और मुझे बोला कि आप सुहागरात के गाने में फील नहीं ला रही हो। मैनें बोला कि जब वह मुझे पकड़ेंगे तो कुछ सीन हो पाएगा ना।"

Untitled design - 2026-09-16T172036.305

आम्रपाली दुबे से हुई थी जमकर लड़ाई

काजल राघवानी ने आगे बताया कि सिचुएशन को समझते हुए उन्होंने निरहुआ को मैसेज किया कि वह उनसे अकेले में बात करना चाहती हैं, तो उनके फोन से आम्रपाली ने मैसेज किया जो कहना है सबके सामने कहो। हालांकि, इस घटना को तो कई साल बीत गए, लेकिन यह बात काजल राघवानी के दिमाग से नहीं गई।

Screenshot 2026-09-16 172151

जब भोजपुरी बवाल में राजनेता तेज प्रताप यादव ने सबको डिनर पर बुलाया, तो काजल राघवानी ने ये बात निकाली, जिसके बाद आम्रपाली ने उन्हें अपनी सफाई देते हुए कहा कि यहां लोग सिर्फ आग लगाते हैं, लेकिन काजल उनकी एक न सुनने को तैयार हुईं, जिसके बाद दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ और यह लड़ाई बढ़ती ही चली गई।

यह भी पढ़ें- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये 'चुलबुला' गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत

यह भी पढ़ें- इस भोजपुरी लोकगीत में सुनाई देती है पति से बिछड़ी पत्नी के दिल की पीड़ा, महेंद्र मिसिर की ये रचना है बेहद खास