'मैंने घर तोड़ने के लिए...' जब Aruna Irani ने पति कुकू कोहली के साथ अपनी सीक्रेट मैरिज पर की थी बात
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने पति कुकू कोहली के निधन के बाद अपनी गुप्त शादी पर बात की, बताया कि उन्होंने कुकू कोहली से रिश्ता क्यों बनाया था।

HighLights
अरुणा ईरानी ने पति कुकू कोहली से अपनी गुप्त शादी पर बात की।
कहा, उन्होंने घर तोड़ने के लिए यह रिश्ता नहीं बनाया था।
बच्चे न पैदा करने का फैसला किया, दर्द खुद तक सीमित रखा।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) के पति कुकू कोहली (Kuku Kohli) का 25 अगस्त 2026 को हुआ था। उनके अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस बदहवास दिखीं।
पहली शादी से दो बेटियां हैं
एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर कुकू कोहली के साथ गुपचुप शादी की थी। कुकू कोहली का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। कोहली की पहली शादी रीटा कोहली से हुई थी और उनकी दो बेटियां थीं पूजा और करिश्मा।

सीनियर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कोहली से तब शादी की थी जब वह पहले से ही शादीशुदा थे। फिल्म इंडस्ट्री के बाहर बहुत कम लोग ही उनके रिश्ते के बारे में जानते थे।
शादीशुदा आदमी से शादी करना मुश्किल
एएनआई से बात करते हुए एक बार उन्होंने कहा था,'जब आप किसी शादीशुदा आदमी से शादी करते हैं, तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है। मैंने एक शादीशुदा आदमी से शादी की। किसी को पता नहीं था कि मेरी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी को कुछ दिक्कत थी इसलिए उनकी मौत हो गई।
'तब मैं हिम्मत से बात भी करती हूं, जबकि पहले मैं ऐसी बातें नहीं करती थी। मैं कहती थी, 'प्लीज, आप उस बारे में बात न करें।' मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी। कुकू कोहली के साथ मेरा अफेयर या रिश्ता किसी को दुख पहुंचाने के लिए नहीं था।'
View this post on Instagram
किस वजह से किया आईं साथ?
अरुणा ईरानी ने कहा कि कुकू कोहली के साथ रिश्ते में वो इस वजह से नहीं आई थीं क्योंकि वो उनका घर तोड़ना चाहती थीं। उन्होंने कहा- 'मैंने घर तोड़ने के लिए अफेयर नहीं किया। एक जो दूसरी औरत होती है इसलिए अफेयर नहीं करती कि चलो इसका घर टूट जाए। ऐसा नहीं है।'
वहीं बच्चे न पैदा करने वाली बात पर अरुणा ने कहा कि उन्होंने और कूकू ने सोच समझकर बच्चा न करने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि आधी रात को बच्चे को कोई तकलीफ हो जाए, तो वह उसके पिता (कुकू कोहली) को तुरंत बुला नहीं सकती थीं। वह चाहती थीं कि इस रिश्ते का दर्द और उलझन सिर्फ उन्हीं तक सीमित रहे, उनके बच्चे को इसकी कीमत न चुकानी पड़े।
