विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति Kuku Kohli के निधन से टूटीं Aruna Irani, अंतिम संस्कार से दिल तोड़ने वाला वीडियो आया सामने

Published: Wed, 26 Aug 2026 01:12 PM (IST)

फिल्ममेकर कुकू कोहली (Kuku Kohli) के निधन से अरुणा ईरानी (Aruna Irani) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार से एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है।

अरुणा ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अरुणा ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली (Kuku Kohli) अब इस दुनिया में नहीं हैं। 25 अगस्त की शाम को उनका निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि 77 साल की उम्र में कुकू कोहली का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। फिल्ममेकर के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। कुकू की पत्नी और एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) बिखर गई हैं। उनका एक दिल तोड़ने वाला वीडियो सामने आया है।

पति के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी

दरअसल, आज कुकू कोहली की अंतिम विदाई (Kuku Kohli Last Rites) है। पति के निधन से अरुणा किस तकलीफ से गुजर रही हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता हैं। कुकू के अंतिम संस्कार में अरुणा की हालत देख लोगों की आंखें नम हो गई हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सेलेब्स ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में उन्हें आखिरी विदाई देने बॉलीवुड के कई और सितारे भी पहुंचे। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और ससुर शाम कौशल के साथ गईं। शरवरी वाघ, रोहित शेट्टी जैसे सितारों ने उन्हें आखिरी विदाई दी।

कुकू कोहली की फिल्में

कुकू कोहली ने सिनेमा को कई हिट फिल्मों से नवाजा है। उन्होंने ये दिल आशिकाना, वो तेरा नाम था, हकीकत और अनाड़ी नंबर 1 जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्होंने ही सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे से अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। वह कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुके थे। 

कुकू कोहली की निजी जिंदगी

कुकू कोहली ने दो बार शादी की। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली थीं, जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं। 90 के दौर में उन्होंने अरुणा ईरानी से शादी की थी जिनसे उनके कोई बच्चे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Aruna Irani के पति Kuku Kohli का 77 की उम्र में निधन, अजय देवगन के साथ मिलकर दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

यह भी पढ़ें- 'ऐसे दिखाती थीं जैसे सबसे खुश...'Asha Bhosle को याद कर रो पड़ी अरुणा ईरानी