आशिकी फेम अनु अग्रवाल को जब खाली करना पड़ा घर, जानिए पूरा किस्सा
साल 1990 में रिलीज़ हुई आशिकी के बाद अनु अग्रवाल और राहुल रॉय रातोंरात स्टार बन गए थे। यह फेम अनु पर पर भारी पड़ी। जानिए पूरा किस्सा
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं, जो रातों-रात स्टार बन जाते हैं। कल तक जिन्हें कुछ ही लोग जानते हैं, फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद फैंस की संख्या भी बढ़ जाती है। कभी-कभी यह फेम स्टार्स के लिए भारी पड़ जाता है। कुछ ऐसी ही हुआ, आशिकी फेम अनु अग्रालव के साथ। साल 1990 में रिलीज़ हुई आशिकी के बाद अनु अग्रवाल और राहुल रॉय रातोंरात स्टार बन गए थे। यह फेम अनु पर पर भारी पड़ी। उन्होंने अपना घर खाली करना पड़ा।
आशिकी के तीस साल पूरे होने के अवसर पर अनु अग्रवाल 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंची। अनु अग्रवाल ने उन्हें बताया कि फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद उन्हें फेम के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फ़िल्म रिलीज़ होने के अलगे दिन जब वह घर से निकलीं, तो देखा सैकड़ों लोग इकठ्ठा थे और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। दीवार पर संदेश पोस्ट किए जा रहे थे- 'अनु आई लव यू'।
अनु बताया इसके बाद उन्होंने घर खाली करने का फरमान सुना दिया। अनु ने बताया, 'एक हफ्ते बाद मेरे मकान मालिक ने मुझे नया घर तलाश करने के लिए कहा, क्योंकि पत्रकार लगातार साक्षात्कार लेने आते थे। उन दिनों मुंबई में अकेली लड़की के लिए घर तलाशना बहुत मुश्किल था।' महेश भट्ट ने अनु को 'वन टेक आर्टिस्ट' के रूप में प्रस्तुत किया था, क्योंकि अनु ने अपने सभी दृश्यों को एक बार में शूट किया था।
आपको बता दें कि मजह 21 वर्ष में बॉलीवुड में आशिकी के जरिए छा जाने वाली अनु का फ़िल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। 'आशिकी' के बाद उन्होंने 'जब तमाशा, 'खलनायिका', 'किंग अंकल', 'कन्यादान' और 'रिटर्न टू ज्वेल थीफ़' जैसी फ़िल्में की, लेकिन उतनी सफ़लता नहीं मिली। 1999 में वो एक भयंकर सड़क हादसे की शिकार हो गयीं। इसके बाद उन्होंने इस हादसे वापसी करने में लंबे समय लग गया। आखिरी बार साल 2015 में अनु अपनी आत्मकथा 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ़ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' को लेकर चर्चा में रहीं।