Move to Jagran APP

जब मौसी की शादी में आराध्या बच्चन ने अपनी बातों से जीता सबका दिल, ऐश्वर्या राय के संस्कारों की हुई तारीफ

Aaradhya Bachchan won everyone heart with her words ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की पुरानी तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गई हैं जब वो इस साल की शुरुआत में अभिनेता के चचेरे भाई की शादी में शामिल हुए थे।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 02:39 PM (IST)
Image Source: monk sin happiness Page On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें सामने आई हैं। इस साल के शुरुआत में ऐश्वर्या अपनी कजन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल हुईं थीं उनके साथ आराध्या भी थीं। हालांकि इस के बीच सबने आराध्या को नोटिस किया कि कैसे वो विदाई समारोह के दौरान सांत्वना दे रही थीं।

loksabha election banner

इन तस्वीरों को उस इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने शेयर किया था, जिसने इस शादी को कवर किया गया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कैसे श्लोका शेट्टी को आराध्या समझा रही थीं।

जब भी उनकी बेटी की शादी का विचार उनके मन में आता है, माता-पिता अच्छी तरह से जानते हैं कि एक दिन वह एक नई दुनिया बनाने के लिए दूसरे परिवार में जाएगी। और ये सब सच्चई बनकर बेटी के विदा के समय सामने आता है। श्लोका की विदाई के समय उनकी मां सुलता शेट्टी को समझाने के लिए आराध्या सामने आईं और और अपनी प्यारी सी आवाज में कहा आप रो मत, मैं हूं न!!! 'सच में बेटियाँ एक आशीर्वाद हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Monks In Happiness (@monksinhappiness)

आराध्या में अच्छे संस्कार पैदा करने के लिए बच्चन परिवार के सदस्यों ने अक्सर ऐश्वर्या की तारीफ की है। आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा था: "उन्होंने आराध्या को उस परिवार के बारे में बहुत जागरूक किया, जहां से वह आई थी, जब वो बहुत छोटी है तब से। वह जानती है कि उसके दादा और दादी, और उसकी मां और पिताजी सब एक्ट्रर हैं।,

अभिषेक ने आगे कहा- और यह कि हम बहुत विशेषाधिकार प्राप्त हैं और हम इतने लाखों लोगों के प्यार और सम्मान का आनंद लेते हैं, और आपको भी उसका सम्मान करना और उसकी सराहना करना सीखना होगा, और इसके लिए भगवान को धन्यवाद देना होगा। वह ठीक है, वह इन चीजों के बारे में बहुत सामान्य है। वह हमारी फिल्में देखती हैं और उनका आनंद लेती हैं।" 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.