विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब Mohammed Rafi से भिड़ गईं थी Asha Bhosle, 1 साल तक नहीं हुई थी दोनों की बातचीत

Published: Sun, 12 Apr 2026 03:12 PM (IST)

1960 के दशक में मोहम्मद रफी और आशा भोसले के बीच हुआ विवाद 2025 में फिर से सामने आया था।

आशा भोसले और मोहम्मद रफी के बीच हो गया था विवाद

आशा भोसले और मोहम्मद रफी के बीच हो गया था विवाद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने अभी ना जाओ छोड़कर, दीवाना हुआ बादल, उड़े जब जब जुल्फें तेरी जैसे कालजयी गाने भारतीय सिनेमा को दिए हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब दोनों के बीच विवाद हो गया था और इसकी वजह से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।

मोहम्मद रफी के बेटे ने किया था विरोध

सितंबर 2025 में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया, जब 92 साल की मशहूर गायिका Asha Bhosle ने दावा किया कि मोहम्मद रफी में संगीत में सुधार करने की कला की कमी थी और युगल गीतों में वह रफी से बेहतर थीं। आशा की इस बात से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने इन टिप्पणियों का जोरदार खंडन किया और मंगेशकर बहनों पर अपने पिता के पूरे करियर के दौरान उनसे जलन करने तथा उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

asha (11)

यह भी पढ़ें- ट्रेंड्स आते-जाते हैं, लेकिन क्लासिक हमेशा रहता है! Asha Bhosle के एवरग्रीन साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

आशा और रफी के बीच हो गई थी बातचीत बंद

इस विवाद के चलते दोनों के बीच हुए पुराने विवाद की अफवाहें फिर से ताजी हो गई थीं। दरअसल 1960 के दशक में रॉयल्टी भुगतान को लेकर हुआ एक विवाद हुआ था, जिसमें भोसले और मंगेशकर ने रॉयल्टी अधिकारों का समर्थन किया था। जबकि रफी ने इसका विरोध किया था; रिपोर्टों के अनुसार, इसी वजह से कुछ समय के लिए उनके बीच अलगाव हो गया था और दोनों ने लगभग एक साल तक एक दूसरे से बातचीत नहीं की थी।

asha (9)

इन गानों को आशा और मोहम्मद रफी ने दी आवाज

भले ही दोनों के बीच विवाद रहा हो लेकिन फैंस दोनों के युगल गीतों के दीवाने हैं और आज भी ये गीत सदाबहार हैं। दोनों ने भारतीय संगीत के कुछ बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है, जिनमें अभी ना जाओ छोड़कर, दीवाना हुआ बादल, इशारों इशारों में दिल लेने वाले, आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलें, उड़े जब जब जुल्फें तेरी शामिल हैं।

आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया, हालांकि उनके गीत हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। फैंस, सेलेब्रिटीज और पॉलिटिशियनल उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Death News LIVE: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार