विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Binaca Geetmala: क्या था 'बिनाका गीतमाला' शो? Ameen Sayani को बनाया रेडियो की सबसे मशहूर आवाज

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 21 Feb 2024 03:17 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2024 03:48 PM (IST)

Ameen Sayani-Binaca Geetmala रेडियो की मधुर आवाज अमीन सयानी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 91 साल की उम्र में ...और पढ़ें

अमीन सयानी का बिनाका गीतमाल शो क्या था (Photo Credit-Twitter)
अमीन सयानी का बिनाका गीतमाल शो क्या था (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. बिनाका गीतमाल शो से अमीन सयानी को मिली पहचान
  2. रेडियो का पॉपुलर शो बिनाका गीतमाल
  3. जानिए क्या था बिनाका गीतमाला शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ameen Sayani Binaca Geetmala Radio Show: रेडियो के जाने-माने सरताज अमीन सयानी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 21 फरवरी को दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से अमीन का निधन हो गया है। बिनाका गीतमाला रेडियो शो के वजह से अमीन को खास पहचान मिली और अपनी आवाज के दम पर वह हर किसी के पसंदीदा बन गए।

ऐसे में हम आपको अमीन के पॉपुलर रेडियो शो बिनाका गीतमाला के बारे में विस्तार से बताएंगे और जानेंगे कैसे इस रेडियो शो ने अमीन सयानी को रेडियो की बुलंद आवाज बनाया था।

जानिए क्या था बिनाका गीतमाला शो

अमीन सयानी के जरिए प्रेजेंट किया जाने वाले रेडियो शो बिनाका गीतमाला को भला कौन भूल सकता है। अमीन के निधन के बाद इस शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है और हर कोई इसके बारे में जानने में जुट गया है। बिनाका गीतमाला शो को साल 1953 में रेडियो सीलोन पर प्रसारित किया गया।

ये एक साप्तहिक काउंडटाउन रेडियो शो के रुप में जाना गया, जिसमें हिंदी सिनेमा की टॉप फिल्मों के गीतों के सुनाया जाता था। बिनाका गीतमाला रेडियो शो को अपनी मधुर आवाज देकर अमीन सयानी ने इसे और भी अधिक पॉपुलर कर दिया। इस लोकप्रिय रेडियो शो को बिनाका कंपनी ने स्पॉन्सर्ड किया, जिसकी वजह से इसे बिनाका गीतमाला कहा गया। 

1953 से लेकर 1988 तक रेडियो सीलोन पर प्रसारित होने के बाद 1989 से अमीन के इस शो को ऑल इंडिया रेडियो की विविध भारती सेवा में ट्रांसफर कर दिया, इस प्लेटफॉर्म पर 1994 तक ये रेडियो शो जारी रहा। बता दें कि अमीन सयानी का बिनाका गीतमाला शो हिंदी सिनेमा की फिल्मों के गीतों का पहला रेडियो काउंटडाउन शो साबित हुआ।

संगीत प्रेमियो का फेवरेट रेडियो शो

अमीन सयानी का बिनाका गीतमाला शो भारतीय संगीत प्रेमियों का सबसे पसंदीदा रेडियो शो में से एक माना गया। इस शो पर लाखों हिंदी गीत सुनकर हर किसी ने आनंद की अनभूति प्राप्त की। करीब 41 साल तक बिनाका गीतमाला पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय गायकों और संगीतकारों के शानदार गानों का सिलसिला जारी रहा। 

ये भी पढ़ें- Ameen Sayani Death: खामोश हो गई 'गीतमाला' की मनमोहक आवाज, जानें कौन थे रेडियो की दुनिया के 'सरताज' अमीन सयानी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।