विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Welcome To The Jungle X Review: 36 सितारों ने मिलकर किया भेजाफ्राई या कॉमेडी का लेवल हाई? फिल्म देखने की ये है शर्त

Published: Fri, 26 Jun 2026 01:45 PM (IST)

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल पर दर्शकों की राय/ फोटो- Instagram

वेलकम टू द जंगल पर दर्शकों की राय/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार के लिए उनके दर्शक कितना मायने रखते हैं, इस बात का अंदाजा आप उनकी साल में आ रही 4 से 5 फिल्मों से लगा सकते हैं। उनकी फिल्में फ्लॉप हो या हिट, वह ऑडियंस को एंटरटेन करने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं जाने देते हैं।

भूत बंगाल की सफलता के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 35 एक्टर्स की पलटन के साथ एक बार फिर से 'वेलकम टू द जंगल' के साथ स्क्रीन पर लौटे हैं। इन 36 लोगों ने भेजाफ्राई किया या फिर उन्हें हंसा-हंसाकर लोटपोट किया? फिल्म पर अब दर्शकों ने फैसला सुना दिया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कॉमेडी फिल्म को देखने की एक शर्त भी बताई है।

दर्शकों को कैसी लगी 'वेलकम टू द जंगल'?

वेलकम टू द जंगल के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर बाहर आए आधिकतर ऑडियंस को फिल्म काफी पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा, "ओरिजिनल कॉमेडी लौट आई है। अक्षय कुमार अपने टॉप फॉर्म में हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म के गाने बहुत ही बेहतरीन हैं। इंटरवल में जो अचानक गाना बजा वह रोंगटे खड़े करता है। सबसे बेहतरीन क्लाइमैक्स फाइट सीन है।" यह एक कम्प्लीट एंटरटेनर फिल्म है।"

welcome 1

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Review: जंगल में दंगल है मजेदार, एक्‍शन-रोमांस और देशभक्ति मिलेगा सबका स्वाद

एक दूसरे यूजर ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वेलकम टू द जंगल देखने की शर्त बताते हुए लिखा, "अगर आपको एक अच्छी कहानी, बेहतरीन एक्शन और ढेर सारा रोमांस चाहिए, तो यह मूवी आपके लिए नहीं है, लेकिन अगर आप बेवकूफियों पर हंसना चाहते हैं, तो एंटरटेन होने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाइए।"

akki 1

लॉजिक छोड़कर थिएटर में आने की दी सलाह

फिल्म देखकर आए एक अन्य यूजर ने लिखा, "लॉजिक को पीछे छोड़ो और फिर अपनी सीट पर बैठों, क्योंकि पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक वेलकम टू द जंगल आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाली है। इंटरवल तक तो सभी का ह्यूमर कहां पहुंच जाता है।"

akshay movie

एक और यूजर ने लिखा, "वेलकम टू द जंगल का पहला हाफ अभी खत्म हुआ है और सच कहूं तो मैंने कभी भी लोगों को इस कदर दिल खोलकर हँसते नहीं देखा है। अब सेकंड हाफ का इंतजार है, लेकिन यह मूवी पक्का विनर है, क्योंकि वह बहुत ज्यादा फनी है।"

ww

हालांकि, इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें यह फिल्म नहीं पसंद आई। एक और यूजर ने लिखा, "वेलकम टू द जंगल क्या शिट मूवी है, पहला हाफ बहुत ही बकवास है। मूवी में कुछ भी हो रहा है। साउंड डिजाइन और एडिटिंग बहुत ही खराब हैं, क्या सोचकर स्क्रिप्ट लिखी है अहमद खान ने। जॉनी लीवर तक का रोल नहीं सहा जा रहा है।

wel1

एक और फिल्म देखकर निकले दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा, "वेलकम टू द जंगल क्या शानदार फिल्म है इसमें सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट है। शुरू से लेकर अंत तक इसमें नॉन-स्टॉप फन और पागलपंती है"

wel11

पेड प्रीव्यू में 'वेलकम टू द जंगल' ने की इतनी कमाई

अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी और रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भले ही आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन बीती शाम मूवी का पेड प्रीव्यू किया गया था। सैकनिल्क डॉट कॉम के रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पेड प्रीव्यू से अभी तक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने 3.75 करोड़ की नेट और 4.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि फ्राइडे को यह फिल्म 10 से 15 करोड़ के बीच की ओपनिंग करेगी।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की ये 7 फिल्में जिन्हें टीवी पर देखकर भी नहीं भरता मन, तीसरी वाली है जबरा ब्लॉकबस्टर