विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Welcome To The Jungle Collection: रिलीज से पहले ही मूवी ने कर ली छप्परफाड़ कमाई, टूट जाएंगे 'धुरंधर' रिकॉर्ड्स?

Published: Thu, 25 Jun 2026 06:49 PM (IST)

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को बहुत ही बेहतरीन शुरुआत मिली है, क्योंकि इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

वेलकम टू द जंगल एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में एक साथ 36 सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का पेड प्रीव्यू आज शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा, लेकिन उससे पहले ही मेकर्स की झोली भर गई है। क्योंकि अभी तक हुई एडवांस बुकिंग कमाई में मूवी ने शानदार बिजनेस कर लिया है।

वेलकम टू द जंगल ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग कमाई सोमवार को शुरू हुई थी और देखते ही देखते मूवी ने मंगलवार तक एक करोड़ का बिजनेस कर लिया था। अब मूवी की एडवांस बुकिंग खुले हुए दो दिन हो चुके हैं और अभी भी कॉमेडी ड्रामा की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। सैकनिल्क डॉट कॉम के रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने शाम को 6:30 बजे तक तकरीबन टिकट बिक्री से 1.45 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

वेलकम टू द जंगल की अभी तक 61 हजार से अधिक टिकट बिक चुकी हैं। अक्षय-सुनील शेट्टी की मूवी को अभी तक कुल 9 हजार 310 के आसपास शोज मिले है, जो फिल्म के बज के अनुसार बढ़ते जाएंगे। रात तक फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई में भी काफी उछाल आ सकता है। 

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle का नया गाना रिलीज, 'ओ मेरे बलम' को सुनते ही झूमने लगेंगे आप; दिशा की अदाओं ने लूटी महफिल

WhatsApp Image 2026-06-25 at 4.46.07 PM

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर ने बढ़ाई थी एक्साइटमेंट

अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बज काफी ज्यादा है। जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, तो मूवी को लेकर कभी क्रू की पेमेंट करने में देरी, अनीस बज्मी के साथ 2 करोड़ का भुगतान करने से लेकर, नाना पाटेकर और अनिल कपूर की गैर मौजूदगी को लेकर कई विवाद हुए थे। हालांकि, विवादों के बाद भी यह मूवी ट्रैक पर आई, जिसमें 36 सितारों ने साथ काम किया।

welcome to the jungle ek uncha lamba kad

कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था। वेलकम टू द जंगल का बज तो पूरा है, लेकिन अब देखना ये है कि यह फिल्म 'धुरंधर' सहित कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाती है या 26 को उनकी उम्मीद टूटती है।

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Box Office: एडवांस बुकिंग में ही अक्षय कुमार की फिल्म ने गाड़े झंडे, उड़ी मेकर्स की नींद