विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: कलंक के लिए वरुण की चल रही है Night training, जबरदस्त वर्कआउट देखिए

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 14 May 2018 02:07 PM (IST)

कलंक में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर की अहम भूमिका है।

Video: कलंक के लिए वरुण की चल रही है Night training, जबरदस्त वर्कआउट देखिए
Video: कलंक के लिए वरुण की चल रही है Night training, जबरदस्त वर्कआउट देखिए

मुंबई। फिल्म कलंक को लेकर शुरुआत से ही वरण धवन काफी एक्साइटेड हैं और इसके लिए वे जिम जबरदस्त वर्कआउट भी कर रहे हैं। वरुण ने अपने अॉफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे हार्ड वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने 24 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। उस दिन उन्होंने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया था कि, वे फिल्म कलंक के सेट पर वर्कआउट कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने फोटो भी शेयर की थी। इसके बाद एक बार फिर वरुण ने इस फिल्म को लेकर तैयारियों वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हार्ड वर्कआउट करते दिख रहे हैं। यह वीडियो काफी इंस्पायरिंग है चूंकि इसमें वरुण एब्स की ट्रेनिंग कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण लिखते हैं कि, कलंक के लिए नाइट ट्रेनिंग। चार साल बाद एेसा कैरेक्टर मिला है जिसके लिए मैं ट्रेनिंग लेने में उत्साहित हूं। जो मैं कर रहा हूं यह आप तब ही करें जब आप इसके यूज टू हो जाएं।

फिल्म कलंक एक ड्रामा फिल्म हैl जिसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन के अलावा माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के जोड़ी की वापसी देखने मिलेगीl साथ ही सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की भी फिल्म में अहम भूमिका हैl फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगीl  बॉलीवुड में लंबे अरसे के बाद इतनी बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बन रही है। इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी बनी है जिन्होंने इसके पहले भी कई फिल्मों में काम किया है और वह फिल्में हिट रही है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर के साथ वरुण धवन पहली बार काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: अब टीवी पर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’! एकता कपूर ने दी करण को सफाई

बता दें कि, वरुण धवन जिनकी कई फिल्में 100 करोड रुपए से अधिक का व्यापार कर चुकी हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म अक्टूबर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसे फिल्म समीक्षकों ने तो पसंद किया लेकिन वह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई है। हाल ही में निर्देशक सुजीत सरकार के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए वरुण धवन ने कहा था कि ,'मुझसे अधिक मेरी मां चाहती थी कि मैं फिल्म निर्देशक शूजित सरकार के साथ काम करूं। इसके पीछे कारण यह था कि उन्होंने सुजीत की 'पिंक', 'पीकू' और 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्में देख ली थी तो उनकी चाह थी कि मुझे फिल्म निर्देशक शूजित सरकार के साथ काम करना चाहिए था। इसके चलते जब मुझे फिल्म अक्तूबर में काम करने का अवसर मिला। वरुण कलंक के अलावा अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म सुई धागा में भी नजर आयेंगे। 

यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में बाहुबली का बुरा हाल, भारत में Avengers दमदार