सोनम के रिसेप्शन में जाह्ववी, अंशुला, खुशी और शनाया का एेसा था स्टाइल स्टेटमेंट
सोनम कपूर और आनंद आहूजा मंगलवार को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इस दौरान पूरा कपूर खानदान हर कार्यक्रम में मौजूद रहा।
मुंबई। स्टारडॉटर्स का इन दिनों खूब धमाल है। खास तौर से श्रीदेवी बोनी कपूर की बेटियां जाह्ववी कपूर और खुशी कपूर व संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम स्टारडॉटर्स की लिस्ट में टॉप पर आता है। अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंची जाह्ववी, खुशी और शनाया कपूर ने हमेशा की तरह एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी मंगलवार को हुई। मंगलवार शाम को रिसेप्शन रखा गया जो कि देर रात तक चला। इसमें बॉलीवुड सितारे पहुंचे लगा कि सितारे जमीं पर उतरे। खास बात यह रही कि, पूरा कपूर खानदान इस मौके पर खास तौर से मौजूद रहा। बोनी कपूर के साथ उनके बेटे अर्जुन और बेटियां अंशुला, जाह्ववी व खुशी इस मौके पर वहां मौजूद थीं। संजय कपूर व उनकी बेटी शनाया कपूर भी रिसेप्शन में पहुंची थीं। आइए पहले आपको दिखाते हैं इन सभी की लेटेस्ट तस्वीरें।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन का ये रहा पूरा Photo album, पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर को पड़ी डांट तो आनंद हुए सोनम के लिए प्रोटेक्टिव, देखें वीडियो
तस्वीरों में देख सकते हैं कि, जाह्ववी ने लाइट ब्लू कलर की ड्रेस कैरी की थी।
वहीं, उनकी बहन खुशी कपूर ने पिच कलर की डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी।
इस मौके पर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी मौजूद थी जिन्होंने लाइट कलर की डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी।
बहन सोनम की शादी में पूरा कपूर खानदान मौजूद था। यह फोटो खास है जिसमें परिवार के अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्ववी और खुशी कपूर साथ नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि, मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के गुजरने के बाद अर्जुन और अंशुला ने कठिन समय में जाह्ववी और खुशी का साथ दिया। अब ये सभी इवेंट्स या फिर आउटिंग पर भी साथ में नजर आते हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा मंगलवार को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इस दौरान पूरा कपूर खानदान हर कार्यक्रम में मौजूद रहा।